1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 200 लेखकों ने मोदी के खिलाफ ब्रिटिश पीएम कैमरुन को लिखा खुला खत

200 लेखकों ने मोदी के खिलाफ ब्रिटिश पीएम कैमरुन को लिखा खुला खत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 12, 2015 04:07 pm IST,  Updated : Nov 12, 2015 04:07 pm IST

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रिटेन यात्रा से पहले सलमान रुश्दी, नील मुखर्जी समेत 200 से ज्यादा लेखकों ने वहां के प्रधानमंत्री डेविड कैमरुन को खुला खत लिखा है। खत में उन्होंने मांग की

200 लेखकों ने मोदी के...- India TV Hindi
200 लेखकों ने मोदी के खिलाफ ब्रिटिश पीएम कैमरुन को लिखा खुला खत

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रिटेन यात्रा से पहले सलमान रुश्दी, नील मुखर्जी समेत 200 से ज्यादा लेखकों ने वहां के प्रधानमंत्री डेविड कैमरुन को खुला खत लिखा है। खत में उन्होंने मांग की है कि वह मोदी के आने से पहले भारत में व्याप्त भय के माहौल पर लोगों को संबोधित करे। मोदी पर इस बात के लिए दबाव बनाएं कि वह भारत के संविधान में लोकतांत्रिक आजादी की जो भावना व्यक्त की गई है, उसका पालन सुनिश्चित करवाएं।

कैमरून को जो खत लिखा गया है उस पर 200 लेखकों के हस्ताक्षर है। खत लिखने वालों में सलमान रुश्दी, नील मुखर्जी, मैगी गिब्सन, डेविड लॉज, फ्रांसिस्का साइमन समेत कई नामी-गिरामी लेखक शामिल है।

यह पत्र पेन इंटरनेशनल द्वारा प्रकाशित किया गया और इस पर इसके इंग्लैंड, वेल्स और स्कॉटलैंड केन्द्रों के सदस्यों हस्ताक्षर किए। इस खत में लेखक एम.एम. कलबुर्गी और पनसारें की हत्याओं, सुधींद्र कुलकर्णी पर स्याही फेंके जाने, गुलाम अली के कार्यक्रम रद्द होने और लेखकों द्वारा साहित्य अकादमी अवॉर्ड लौटाए जाने सहित कई मुद्दों का जिक्र किया गया है।

गौरतलब है पीएम मोदी 12 नवंबर से 14 नवंबर तक ब्रिटेन दौरे पर है। प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली ब्रिटेन यात्रा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत