1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: कोलकाता में सरकारी अस्पताल के 22 स्वास्थ्यकर्मियों को किया गया आइसोलेट

Coronavirus: कोलकाता में सरकारी अस्पताल के 22 स्वास्थ्यकर्मियों को किया गया आइसोलेट

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 12, 2020 05:45 pm IST,  Updated : Apr 12, 2020 05:45 pm IST

आर जी कार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती दो रोगियों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद इस सरकारी अस्पताल के 22 स्वास्थ्यकर्मियों को पृथक वास में भेज दिया गया है।

कोलकाता में सरकारी अस्पताल के 22 स्वास्थ्यकर्मियों को किया गया आइसोलेट- India TV Hindi
कोलकाता में सरकारी अस्पताल के 22 स्वास्थ्यकर्मियों को किया गया आइसोलेट Image Source : PTI

कोलकाता: आर जी कार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती दो रोगियों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद इस सरकारी अस्पताल के 22 स्वास्थ्यकर्मियों को पृथक वास में भेज दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने रविवार को बताया कि उनमें से प्रत्येक के लार के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

अधिकारी ने बताया कि मरीजों को जिन दो वार्ड में भर्ती कराया गया था, उन्हें संक्रमण मुक्त कर दिया गया है। उनमें से एक मरीज की मौत हो गई थी। दूसरे मरीज को पूर्वी कोलकाता के बेलियाघाट आईडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस बीच, सरकारी सूत्रों ने बताया कि हावड़ा जिले से सटते राज्य सचिवालय को संक्रमण मुक्त करने के लिए रविवार से दो दिनों का अभियान शुरू किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत