लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने आज रात राज्य की प्रशासनिक तथा पुलिस व्यवस्था में व्यापक परिवर्तन करते हुए 23 आईएएस और 42 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता के मुताबिक रेशम विभाग के प्रमुख सचिव नवतेज सिंह को उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद लखनउ का सदस्य (न्यायिक) बनाया गया है। ग्रामीण अभियंत्रण सेवा तथा उद्यान एवं खाद्य संस्करण विभाग के प्रमुख सचिव प्रभात कुमार को रेशम विभाग के प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। कार्यक्रम कार्यावयन एवं समग्र ग्राम विकास विभाग के प्रमुख सचिव रजनीश दुबे को हथकरघा एवं ग्राम उद्योग विभाग तथा सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है।
स्टांप एंव निबंधन विभाग के प्रमुख सचिव अनिल कुमार द्वितीय को स्टांप एवं निबंधन महानिरीक्षक के पद से मुक्त करके स्टांप एवं निबंधन विभाग के प्रमुख सचिव पद पर यथावत बनाए रखा गया है। तैनाती की प्रतीक्षा कर रहे अधिकारी आशीष कुमार गोयल को स्टांप एवं निबंधन महानिरीक्षक के पद पर नई तैनाती दी गई है। व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के सचिव भुवनेश कुमार को खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव पद से मुक्त कर दिया गया है जबकि उनके पास बाकी जिम्मेदारियों को यथावत रखा गया है। सिचाई एंव जल संसाधन परती भूमि विकास विभाग के सचिव एम,पी, अग्रवाल को सहारनपुर का मंडलायुक्त बनाया गया है। कौशल विकास मिशन के निदेशक तथा पर्यावरण विभाग के विशेष सचिव एवम् पर्यावरण निदेशक सुरेंद्र सिंह को पर्यावरण विभाग के विशेष सचिव तथा पर्यावरण निदेशक के पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।
स्थानीय निकाय निदेशक अजय कुमार शुक्ल को पर्यावरण विभाग का विशेष सचिव तथा पर्यावरण निदेशक बनाया गया है। चिकित्सा शिक्षा विभाग की विशेष सचिव कुमुदलता श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी लख्ानउ के अपर निदेशक पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर की जिलाधिकारी अदिति सिंह को उत्तर प्रदेश राज्य सडक परिवहन निगम का अपर निदेशक नियुक्त किया गया है। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के विशेष सचिव राजीव रौतेला को फतेहपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। दुग्ध विकास विभाग के विशेष सचिव एस,राज लिंगम को सुल्तानपुर का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा में विशेष सचिव शरद कुमार सिंह को बलिया का जिलाधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा उच्च शिक्षा विभाग के सचिव अनिल गर्ग को ग्रेटर नोएडा का मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किया गया है।
चित्रकूट की मंडलायुकत कल्पता अवस्थी तथा इलाहाबाद के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा को हटाकर उन्हें फिलहाल कोई तैनाती नहीं दी गई है। सोनभद्र के जिलाधिकारी संजय कुमार को इलाहाबाद का कलेक्टर बनाया गया है। राज्य सरकार ने 42 आईपीएस अधिकारियों के भी तबादले किए है। गृह विभाग के सूत्रों के मुताबिक भवन कल्याण उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद में अपर पुलिस महानिदेशक रहे बृज राज को इसी पद पर मेरठ स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में भेजा गया है। गोरखपुर के पुलिस महानिदेशक अमिताभ यश को पुलिस महानिदेशक:उत्तर प्रदेश पुलिस तकनीकी सेवाएं: के पद पर नई तैनाती दी गई है।