1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रमजान के दौरान भी घाटी में कम नहीं हुईं आतंकी गतिविधियां, 25 आतंकवादी मारे गए

रमजान के दौरान भी घाटी में कम नहीं हुईं आतंकी गतिविधियां, 25 आतंकवादी मारे गए

 Reported By: Manzoor Mir
 Published : Jun 07, 2019 11:03 am IST,  Updated : Jun 07, 2019 11:03 am IST

मरने वाले आतंकवादियों में अंसार गजवत उल हिंद का जाकिर मूसा भी शामिल है जिसे सुरक्षा बलों ने दक्षिणी कश्मीर के त्राल में 24 घंटे की झड़प के बाद खत्म किया है।

25 Terrorists killed in Jammu Kashmir during month of Ramadan this year- India TV Hindi
25 Terrorists killed in Jammu Kashmir during month of Ramadan this year Image Source : INDIA TV

श्रीनगर। हाल ही में खत्म हुए रमजान के महीने के दौरान जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों में बढ़ोतरी देखने को मिली और इन गतिविधियों को रोकने के लिए सुरक्षाबलों की कार्रवाई में 25 आतंकवादी खत्म हुए हैं, इस दौरान आतंकवादियों से झड़प के दौरान 3 सैनिक भी शहीद हुए हैं और अन्य नागरिक भी मारे गए हैं।

मरने वाले आतंकवादियों में अंसार गजवत उल हिंद का जाकिर मूसा भी शामिल है जिसे सुरक्षा बलों ने दक्षिणी कश्मीर के त्राल में 24 घंटे की झड़प के बाद खत्म किया है।

हालांकि आतंकी गतिविधियां रमजान के बाद भी जारी हैं, पिछले 24 घंटे के दौरान सुरक्षाबलों ने घाटी में 4 आतंकवादी खत्म किए हैं, ये चारो आतंकवादी पुलवामा जिले में खत्म किए गए हैं। एक आतंकवादी गुरुवार रात को ही खत्म कर दिया गया था और बाकी तीन को शुक्रवार तड़के मारा गया है। मारे गए चारों आतंकवादियों के शवों को रिकवर कर लिया गया है और उनके गिरोह की पहचान होना अभी बाकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत