1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 26 जनवरी की परेड से पहले राजपथ पर पुख्ता इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की तैनाती

26 जनवरी की परेड से पहले राजपथ पर पुख्ता इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की तैनाती

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 25, 2019 01:27 pm IST,  Updated : Jan 25, 2019 01:27 pm IST

परेड वाले रास्ते पर जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है, किसी को भी परेड वाले रास्ते पर जाने की इजाजत नहीं है

26th January Prade- India TV Hindi
26th January Prade

नई दिल्ली। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की परेड से पहले दिल्ली में पकड़े गए 2 संदिग्ध आतंकवादियों के बाद दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गणतंत्र दिवस की परेड राजपथ पर होगी और राजपथ पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हर जगह पर  पुलिस और पैरा मिलिटरी फोर्स की तैनाती है।

परेड वाले रास्ते पर जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है, किसी को भी परेड वाले रास्ते पर जाने की इजाजत नहीं है, जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं और कोने-कोने पर नजर रखी जा रही है। इस बार गणतंत्र दिवस परेड के दौरान दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा मुख्य अतिथी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत