1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. श्रीलंकाई नौसेना ने 29 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

श्रीलंकाई नौसेना ने 29 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

 Written By: IANS
 Published : Mar 06, 2016 05:24 pm IST,  Updated : Mar 06, 2016 05:24 pm IST

कोलंबो: श्रीलंकाई जल क्षेत्र में कथित रूप से मछली मारने के आरोप में नौसेना ने रविवार को 29 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, श्रीलंकाई नौसेना ने कहा कि उत्तरी और

fishermen- India TV Hindi
fishermen

कोलंबो: श्रीलंकाई जल क्षेत्र में कथित रूप से मछली मारने के आरोप में नौसेना ने रविवार को 29 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, श्रीलंकाई नौसेना ने कहा कि उत्तरी और पश्चिमोत्तर समुद्र में भारतीय मछुआरों को पकड़ने के लिए उसने तटरक्षक बलों की मदद की।

नौसेना ने ट्रॉलर और तीन नावों को भी जब्त कर लिया। पिछले कुछ वर्षो से श्रीलंकाई जल क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में कई भारतीय मछुआरे गिरफ्तार किए गए हैं। लेकिन दोनों देश इस समस्या का अब तक समाधान नहीं निकाल पाए हैं।

पिछले सप्ताह भारतीय मीडिया में खबरें आई थीं कि भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इस मसले के समाधान के लिए श्रीलंकाई नेताओं से बातचीत की है।

बीते सप्ताह दक्षिण भारत के तमिलनाडु राज्य में मछुआरों ने श्रीलंकाई जेलों में बंद अपने साथियों की तुरंत रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत