1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. विमान में दुर्व्यवहार के लिए हिंदू महासभा पदाधिकारी सहित तीन व्यक्ति गिरफ्तार

विमान में दुर्व्यवहार के लिए हिंदू महासभा पदाधिकारी सहित तीन व्यक्ति गिरफ्तार

 Written By: PTI
 Published : Nov 20, 2015 12:02 am IST,  Updated : Nov 20, 2015 12:02 am IST

कोयंबटूर: चेन्नई जाने वाली एक उड़ान के कल रात यहां से उड़ान भरने से पहले चालक दल के सदस्यों और यात्रियों से दुर्व्यवहार करने के आरोप में हिन्दू महासभा के एक पदाधिकारी और दो वकीलों

विमान में दुर्व्यवहार...- India TV Hindi
विमान में दुर्व्यवहार के लिए हिंदू महासभा पदाधिकारी सहित तीन गिरफ्तार

कोयंबटूर: चेन्नई जाने वाली एक उड़ान के कल रात यहां से उड़ान भरने से पहले चालक दल के सदस्यों और यात्रियों से दुर्व्यवहार करने के आरोप में हिन्दू महासभा के एक पदाधिकारी और दो वकीलों को आज गिरफ्तार कर लिया गया। आरोप है कि इन व्यक्तियों ने कथित तौर पर उस समय शराब पी रखी थी।

अखिल भारत हिंदू महासभा की तमिलनाडु इकाई के उपाध्यक्ष सुभाष स्वामिनाथन और इरोड जिले के पेरूनधुरई निवासी दो वकीलों संेतिलकुमार और राजा को विवाद उत्पन्न होने पर विमान से नीचे उतार लिया गया। यह विवाद तब शुरू हुआ जब इन लोगों ने कथित तौर पर इंडिगो की उड़ान की एयरहोस्टेस की मोबाइल फोन से तस्वीरें लेनी शुरू कर दीं।

तीनों को आज न्यायिक मजिस्ट्रेट राजावेलू के समक्ष पेश किया गया जिन्होंने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पहले की खबरों में कहा गया था कि दोनों वकीलों को जमानत दे दी गई लेकिन अंतिम आदेश में उन्हें तीन दिसम्बर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी इंडिगो की उड़ान में सवार हुए थे जिसे चेन्नई से रात 10 बजकर 45 मिनट पर रवाना होना था। इन लोगों ने कथित तौर पर एक एयरहोस्टेस की फोन से तस्वीरें ली जिस पर उसने आपत्ति जतायी। पुलिस ने कहा कि एक तकरार शुरू हो गई क्योंकि पायलट ने भी हस्तक्षेप किया और तीनों को शिष्टाचार के साथ पेश आने के लिए कहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत