1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नीरव मोदी घोटाले में PNB के 3 और अधिकारी गिरफ्तार, अबतक 6 गिरफ्तारी

नीरव मोदी घोटाले में PNB के 3 और अधिकारी गिरफ्तार, अबतक 6 गिरफ्तारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 19, 2018 10:32 pm IST,  Updated : Feb 19, 2018 10:32 pm IST

पीएनबी घोटाले में सीबीआई ने पंजाब नेशनल बैंक के तीन और कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। अब तक पीएनबी के 6 अधिकारी गिरफ्तार हो चुके हैं।

PNB- India TV Hindi
PNB Image Source : PTI

नई दिल्ली: पीएनबी घोटाले में सीबीआई ने पंजाब नेशनल बैंक के तीन और कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। अब तक पीएनबी के 6 अधिकारी गिरफ्तार हो चुके हैं। सीबीआई ने आज जिन अधिकारियों को गिरफ्तार किया उसमें चीफ मैनेजर बी तिवारी शामिल हैं। बी तिवारी पर गोकुल नाथ शेट्टी और उनके मैनेजर के काम की निगरानी का जिम्मा था। बताया जा रहा है कि चीफ मैनेजर बी तिवारी को गोकुलनाथ शेट्टी की सभी गतिविधियों की जानकारी थी।

इसके अलावा फॉरेक्स डिपार्टमेंट के स्केल 2 मैनेजर यशवंत जोशी को भी सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गोकुलनाथ शेट्टी की सभी हरकतों की जानकारी होने के बावजूद यशवंत जोशी ने भी जरूरी एक्शन नहीं लिया। सीबीआई ने पीएनबी के जिस तीसरे अधिकारी को गिरफ्तार किया है उसका नाम प्रफुल्ल सावंत है। सावंत पर स्विफ्ट मैसेज की निगरानी और डेली रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी थी। सीबीआई ने आरोपियों के डोंबीवली नवी मुंबई और अंधेरी के ठिकानों पर भी छापेमारी की है।

नीरव मोदी के लोअर परेल ऑफिस में भी सीबीआई ने छापेमारी की है। आपको बता दें इससे पहले पीएनबी की मुंबई ब्रैडी हाउस ब्रांच से आज दस कंप्यूटर और दस्तावेज जब्त  किए  हैं। इंडिया टीवी को मिली जानकारी के मुताबिक सीबीआई ने 2010 के बाद की फाइलों को जब्त किया है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत