1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 1 जनवरी से दिल्ली की सड़कों पर चलेंगी 3,000 अतिरिक्त बसें

1 जनवरी से दिल्ली की सड़कों पर चलेंगी 3,000 अतिरिक्त बसें

 Written By: IANS
 Published : Dec 28, 2015 06:36 pm IST,  Updated : Dec 28, 2015 06:38 pm IST

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने सोमवार को घोषणा की कि सम-विषम परिवहन फॉर्मूले के सुचारू क्रियान्वयन के लिए वह राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों पर एक जनवरी से तीन हजार अतिरिक्त बसों का परिचालन शुरू करेगी।

dtc bus- India TV Hindi
dtc bus

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने सोमवार को घोषणा की कि सम-विषम परिवहन फॉर्मूले के सुचारू क्रियान्वयन के लिए वह राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों पर एक जनवरी से तीन हजार अतिरिक्त बसों का परिचालन शुरू करेगी। दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय ने संवाददाताओं से कहा, "आगामी एक जनवरी से दिल्ली की सड़कों पर तीन हजार अतिरिक्त बसें उतारी जाएंगी।" सम-विषम परिवहन फॉर्मूले का क्रियान्वयन परीक्षण आधार पर 1-15 जनवरी तक किया जाएगा।

राय ने कहा कि 2,700 बसों के पंजीकरण का काम खत्म हो चुका है और बाकी 300 बसों का पंजीकरण सोमवार या मंगलवार तक हो जाएगा। उन्होंने कहा, "इससे 15-16 लाख लोगों को फायदा होगा।"

दिल्ली सरकार ने पहले छह हजार अतिरिक्त बसें उतारने की योजना बनाई थी, लेकिन योजना में दोपहिया वाहनों को छूट मिलने के बाद यह संख्या तीन हजार कर दी गई। एक जनवरी से निजी वाहनों का परिचालन एक दिन सम और दूसरे दिन विषम संख्या के आधार पर होगा। दिल्ली सरकार के मुताबिक, पाबंदी सुबह आठ बजे से लेकर रात आठ बजे तक होगी। रविवार को कोई पाबंदी नहीं होगी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा चार पहिया वाहनों के लिए लाई गई सम-विषम वाहन योजना का उद्देश्य दिल्ली में प्रदूषण को नियंत्रित करना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत