1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 1 करोड़ की प्राइज मनी का क्या करेंगी श्रेया कालरा? बताया कहां-कैसे करने वाली हैं इन्वेस्ट

1 करोड़ की प्राइज मनी का क्या करेंगी श्रेया कालरा? बताया कहां-कैसे करने वाली हैं इन्वेस्ट

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Aug 07, 2026 08:44 am IST,  Updated : Aug 07, 2026 08:44 am IST

'लॉक अप 2' विनर श्रेया कालरा ने बताया कि वह अपनी जीती हुई रकम का कुछ हिस्सा अपनी सबसे अच्छी दोस्त शिल्पा शिंदे के शेल्टर होम को देंगी।

Shreya Kalra- India TV Hindi
श्रेया कालरा Image Source : INSTAGRAM/@SHREYAKALRAA,VIRALBHAYANI

कंटेंट क्रिएटर और पॉडकास्टर श्रेया कालरा 'लॉक अप: सच या सजा' की विनर बनीं और उन्होंने ट्रॉफी के साथ-साथ 1 करोड़ रुपये का कैश प्राइज भी जीता। शो से बाहर आने के बाद श्रेया ने 'स्क्रीन' को दिए इंटरव्यू में बताया कि वह अपनी जीती हुई रकम का कुछ हिस्सा अपनी सबसे अच्छी दोस्त शिल्पा शिंदे के शेल्टर होम को दान करना चाहती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि जीत के बाद उनके किसी भी साथी कंटेस्टेंट ने उन्हें बधाई नहीं दी। इस बीच उन्होंने यह भी बताया कि वह 1 करोड़ की प्राइम मनी कैसे खर्च करने वाली है।

श्रेया करेंगी शिल्पा शिंदे के शेल्टर होम में निवेश

श्रेया कालरा ने यह भी बताया कि वह अपनी 1 करोड़ रुपये की इनामी राशि का इस्तेमाल कैसे करेंगी। उन्होंने कहा कि इसका एक हिस्सा बेसहारा महिलाओं के लिए शिल्पा शिंदे के शेल्टर होम की मदद में लगाया जाएगा। उन्होंने कहा:

'मैं जीती हुई रकम से शिल्पा जी के शेल्टर होम में निवेश करूंगी। मैं हर तरह से उनकी मदद करूंगी। मुझे कारें खरीदने या पैसे उड़ाने का शौक नहीं है। मेरी जरूरतें बहुत ज्यादा नहीं हैं। मेरे पिता ने सुझाव दिया कि मुझे कुछ लोन लेकर प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहिए तो ये दो बातें मेरे दिमाग में हैं। बाकी, जब समय आएगा तब देखा जाएगा।'

'लॉक अप 2' में कैसा था श्रेया कालरा का हाल

लॉक अप सीजन 2 में श्रेया कालरा अक्सर अकेले गेम खेलती हुई नजर आईं और इस वजह से ज्यादातर लोग उन्हें पसंद नहीं करते थे। शो के दौरान श्रेया कालरा की सिर्फ शिल्पा शिंदे और माधुरी जैन ग्रोवर ही उनकी दोस्त थीं। अपने सफर के बारे में बात करते हुए श्रेया ने कहा:

'मुझे हमेशा लगता था कि चूंकि यह गेम ऑडियंस पर निर्भर नहीं है, इसलिए कंटेस्टेंट्स मुझे बाहर निकाल देंगे। पहले हफ्ते में झगड़े के बाद मैं उनसे दोस्ती करने की कोशिश कर रही थी। मैं उन्हें मौके देती रही और उनके लिए खेलती रही। मैंने तीन बार राम जी को टास्क पूरा करने में मदद की। उसके बाद भी मेरे प्रति उनका व्यवहार कभी नहीं बदला। एक समय के बाद मैं थक गई। उन्हें बेनिफिट ऑफ डाउट दिया गया, लेकिन मुझे नहीं। मैंने दोस्ती करने की पूरी कोशिश की। मेरी किस्मत में होगा वह मुझे मिल जाएगा।'

श्रेया कालरा का पहला रियलिटी शो

श्रेया को 2020 में सबसे पहले टेलीविजन के MTV रोडीज रेवोल्यूशन में देखा गया था, जहां उन्होंने निखिल चिनापा के गैंग में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री की। हालांकि, शो में उनका सफर छोटा रहा, लेकिन उनके बेबाक अंदाज और आत्मविश्वास ने उन्हें सोशल मीडिया से आगे भी पहचान दिलाई।

ये भी पढ़ें - Lock Upp 2 जीतने के बाद भावुक हुईं श्रेया कालरा, दोस्तों को दिया जीत का श्रेय, बोलीं- 'मुझे नीचा दिखाया गया'

हर्षद चोपड़ा ने शिवांगी जोशी के लिए 'लॉक अप 2' ट्रॉफी से किया समझौता, श्रेया कालरा की रणनीति हुई नाकाम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन