1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 300 आतंकी भारत में घुसपैठ करने की फिराक में

300 आतंकी भारत में घुसपैठ करने की फिराक में

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 24, 2015 10:52 pm IST,  Updated : Aug 24, 2015 11:05 pm IST

नई दिल्ली: लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकवादी संगठनों के करीब 300 आतंकवादी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर POK से भारत में घुसपैठ करने के मौके की ताक में हैं। POK में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई

300 आतंकी भारत में...- India TV Hindi
300 आतंकी भारत में घुसपैठ करने की फिराक में

नई दिल्ली: लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकवादी संगठनों के करीब 300 आतंकवादी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर POK से भारत में घुसपैठ करने के मौके की ताक में हैं। POK में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई एवं सेना के सक्रिय सहयोग से 17 आतंकवादी शिविर चलाये जा रहे हैं।

सरकारी सूत्रों ने आज बताया कि यह सूचना उस डोजियर का हिस्सा है जिसे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल द्वारा वार्ता के दौरान अपने पाकिस्तानी समकक्ष सरताज अजीज को सौंपे जाने के लिए भारत ने तैयार किया था, लेकिन वह वार्ता ही रद्द हो गयी।

सूत्रों ने बताया कि खुफिया एजेंसियों के पास ISI और सेना के सहयोग से चल रहे लश्कर, जैश-ए-मोहम्मद, हिज्बुल मुजाहिदीन और कुछ अन्य आतंकवादी संगठनों के इन 17 शिविरों के बारे में विस्तृत सूचना है।

सूत्रों के अनुसार खुफिया एजेंसियों ने शिविरों की सटीक स्थिति, हर शिविर में कितने लोग हैं, कौन सा शिविर पाकिस्तानी सेना की किस इकाई के प्रत्यक्ष निरीक्षण में हैं आदि के बारे में बिल्कुल सटीक जानकारी जुटायी हैं।

उन्होंने डोजियर का हवाला देते हुए कहा कि इन शिविरों से प्रशिक्षण पाए करीब 300 आतंकवादी हथियारों के साथ तैयार हैं और जम्मू कश्मीर में घुसपैठ करने के मौके की बाट जोह रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत