1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल, 39 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले

उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल, 39 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 14, 2020 09:15 am IST,  Updated : Jun 14, 2020 09:15 am IST

उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़े तबादले किए गए हैं। विभाग ने 39 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश के गृह विभाग ने तबादलों की ताजा सूची जारी की है।

UP Police HQ- India TV Hindi
UP Police HQ Image Source : FILE

उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़े तबादले किए गए हैं। विभाग ने 39 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश के गृह विभाग ने तबादलों की ताजा सूची जारी की है। गाजियाबाद के अपर पुलिस अधीक्षक यातायात श्याम नारायण सिंह को अपर पुलिस उपायुक्त नगर लखनऊ के पद पर तैनात किया गया है। इसके अलावा अलीगढ़ के पुलिस उपाधीक्षक विशाल पाण्डेय को गौतमबुद्ध नगर का अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। 

गृह मंत्रालय की सूची के अनुसार गौतम बुद्ध नगर के अपर पुलिस उपायुक्त अनिल कुमार झा को अपर पुलिस अधीक्षक गाजीपुर बनाया गया हैं। वाराणसी के पुलिस उपाधीक्षक सुधीर जायसवाल को आजमगढ़ का अपर पुलिस अधीक्षक यातायात बनाया गया है। चित्रकूट के अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत कुमार चौधरी को अपर पुलिस अधीक्षक यातायात निदेशालय लखनऊ के पद पर तैनात किया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत