1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बोरियत दूर करने के लिए की 38 लाख रुपयों की चोरी

बोरियत दूर करने के लिए की 38 लाख रुपयों की चोरी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 02, 2015 10:10 am IST,  Updated : Nov 02, 2015 10:21 am IST

नई दिल्ली: कभी सोचा है कि कुछ लोग अपनी बोरियत दूर करने के लिए लाखों रुपए का चोरी कर सकते हैं। राजधानी दिल्ली में ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 4 नाबालिग लड़कियों

बोरियत दूर करने के लिए...- India TV Hindi
बोरियत दूर करने के लिए की 38 लाख रुपयों की चोरी

नई दिल्ली: कभी सोचा है कि कुछ लोग अपनी बोरियत दूर करने के लिए लाखों रुपए का चोरी कर सकते हैं। राजधानी दिल्ली में ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 4 नाबालिग लड़कियों ने सिर्फ बोरियत दूर करने के लिए 38 लाख रुपयों की चोरी की। चारों लड़कियां पैसे खर्च करने देहरादून के लिए घर से निकल पड़ीं। नाबालिग लड़कियों ने देहरादून के एक होटल में रूम बुक किया। यही नहीं, लड़कियों ने कुछ ही घंटों में 80 हजार रुपए की शॉपिंग भी कर डाली। लेकिन चारों नाबालिग इस बात से अनजान थीं कि उनकी हर हरकत कैमरे में कैद हो रही है।

चार लड़कियों में से एक लड़की दिल्ली के एक प्रॉपटी डीलर की बेटी है और उसने अपने घर में रखे 38 लाख रुपए चोरी कर ली।

क्या है पूरा मामला?

चारों नाबालिग लड़कियां देहरादून के होटल सॉफ्टेल प्लाजा के बाहर शाम के करीब 7 बजे एक कार से पहुंची। लड़कियां होटल की लॉबी में घुसी और होटल का सबसे शानदार कमरा बुक करने को कहा। हालांकि बिना मां-बाप के चार नाबालिग लड़कियों को देखकर मैनेजर ने उनसे पूछताछ की। बड़ी होशियारी से लड़कियों ने झूठ बोलते हुए कहा कि, वो दिल्ली से यहां एडमिशन के सिलसिले में आई हैं, लेकिन उनका ड्राइवर उनसे बदसलूकी कर रहा है। इसलिए उन्हें रूम चाहिए।

लड़कियों की बातें सुनकर मैनेजर ने उन्हें रॉयल सुइट दे दिया। वहीं लड़कियों ने अपने बैग से नोटों की गड्डियां निकाली और मैनेजर को एडवांस दे दिया। जब लड़कियां अपने कमरे में चली गईं तो ठीक उसी समय मैनेजर के पास दिल्ली से एक सब इंस्पेक्टर का फोन आया। इंस्पेक्टर ने उन्हीं लड़कियों के बारे में पूछताछ की और फिर मैनेजर को चुप रहने की हिदायत दी।

पुलिस ने सबसे पहले लड़कियों के फोन को सर्विलांस पर डालकर और टैक्सी के ड्राइवर के नंबर को सर्विलांस पर डालकर इनका पता लगाया। उसके बाद दिल्ली पुलिस की एक टीम इन लड़कियों की तलाश में होटल पहुंची। पुलिस के साथ लड़कियों के घरवाले भी यहां मौजूद थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत