जयपुर: राजस्थान में सत्ता संभालने के एक दिन बाद अशोक गहलोत की अगुवाई वाली सरकार ने 40 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। सीनियर आईएएस अधिकारी कुलदीप रांका को मुख्यमंत्री का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। कुलदीप रांका इससे पहले पर्यटन और वन विभाग के प्रधान सचिव थे। कुलदीप रांका तन्मय कुमार की जगह लेंगे जिन्हें बीकानेर में इरीगेशन कमांड एरिया का कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
Related Stories
कुलदीप रांका रीको (RIICO) के चेयरमैन का कार्य भी संभालेंगे। अजिताभ शर्मा मुख्यमंत्री का सचिव और राजन विशाल को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। सरकार की तरफ से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि अतिरिक्त मुख्य सचिव, एक्साइज और टैक्सेशन मुकेश शर्मा को अजमेर राजस्व वोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया और अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव स्वरूप को गृह विभाग भेजा गया है।
आपको बता दें कि राजस्थान की सत्ता में नए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री के तौर पर सचिन पायलट की ताजपोशी सोमवार को हुई है। जयपुर के अल्बर्ट हॉल में भव्य तौर पर दोनो को गवर्नर कल्याण सिंह ने शपथ दिलाई। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आलावा सहयोगी घटक दल के शरद यादव, फारुक अब्दुल्ला, बाबुलाल मरांडी, जीतनराम मांझी, हेमन्त सोरेने चन्द्र बाबु नायडु समेत तमाम नेता मंच पर मौजूद थे।