1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ओडिशा में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 41 हुई

ओडिशा में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 41 हुई

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 06, 2017 03:46 pm IST,  Updated : Sep 06, 2017 03:47 pm IST

ओडिशा में एच1एन1 वायरस से एक महिला की मौत के साथ ही राज्य में स्वाइन फ्लू के कारण मरने वाले की संख्या बढ़ कर आज 41 हो गयी।

swine flu- India TV Hindi
swine flu

भुवनेश्वर: ओडिशा में एच1एन1 वायरस से एक महिला की मौत के साथ ही राज्य में स्वाइन फ्लू के कारण मरने वाले की संख्या बढ़ कर आज 41 हो गयी।

कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कल सुबह जगतसिंहपुर जिले की एक महिला की बीमारी के कारण मौत हो गयी जबकि राज्य की राजधानी में कल अलग-अलग अस्पतालों में स्वाइन फ्लू से 2 पुरूषों की मौत हो गयी।

रिजनल मेडिकल रिसर्च सेन्टर आरएमआरसी में किए गए लार के 30 नमूने की जांच में कल पांच मामलों में एच1एन1 की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान में बताया कि लार के 1089 नमूनों में से राज्य में 355 मामलों की पुष्टि हुई है।

इससे पहले, राज्य सरकार ने स्वाइन फ्लू के मरीजों के इलाज के लिए सरकारी और निजी अस्पतालों को दिशानिर्देश जारी किए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत