1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुजरात: विदेश से आने के बाद सूरत के 42 लोग लापता

गुजरात: विदेश से आने के बाद सूरत के 42 लोग लापता

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 31, 2020 05:51 pm IST,  Updated : Mar 31, 2020 05:51 pm IST

गुजरात के सूरत जिले में इस महीने विदेश यात्रा करके आए कम से कम 42 लोग अपने पासपोर्ट में दिए गए पते पर नहीं मिले हैं।

Representational pic- India TV Hindi
Representational pic

सूरत: गुजरात के सूरत जिले में इस महीने विदेश यात्रा करके आए कम से कम 42 लोग अपने पासपोर्ट में दिए गए पते पर नहीं मिले हैं। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि कोरोना वायरस के मद्देनजर केंद्र सरकार ने गुजरात सरकार को करीब 27,000 लोगों की एक सूची सौंपी थी और पासपोर्ट में दिया उनका पता भी बताया था ताकि उनका पता लगाया जा सके और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी मिल सके।

हालांकि 42 ‘लापता’ में से 16 पलसाना क्षेत्र, नौ बारदोली क्षेत्र, छह-छह लोग चोरायासी और ओल्पाद क्षेत्र से हैं। इसके अलावा तीन मंगरोल और दो कमरेज क्षेत्र से हैं। अधिकारी ने बताया कि विदेश यात्रा से लौटे ज्यादातर लोग मुंबई, बेंगलुरु, लखनऊ और चेन्नई हवाईअड्डे पर आए थे।

गुजरात में अब तक 73 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और 6 लोगों की मौत हो चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत