1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नाइजीरिया में अगवा 5 भारतीय नाविक मुक्त कराए गए: सुषमा

नाइजीरिया में अगवा 5 भारतीय नाविक मुक्त कराए गए: सुषमा

 Written By: IANS
 Published : Dec 24, 2015 11:39 pm IST,  Updated : Dec 24, 2015 11:39 pm IST

नई दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने गुरुवार को कहा कि नाइजीरिया में इस महीने की शुरुआत में समुद्री लुटेरों द्वारा अगवा पांच भारतीय नाविकों को मुक्त करा लिया गया है। सुषमा ने ट्वीट किया,

sushma says 5 Indian sailors kidnapped in Nigeria freed- India TV Hindi
sushma says 5 Indian sailors kidnapped in Nigeria freed

नई दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने गुरुवार को कहा कि नाइजीरिया में इस महीने की शुरुआत में समुद्री लुटेरों द्वारा अगवा पांच भारतीय नाविकों को मुक्त करा लिया गया है। सुषमा ने ट्वीट किया, "हमने नाइजीरिया में समुद्री लुटेरों द्वारा अगवा किए गए पांच भारतीय नाविकों को मुक्त करा लिया है।"

भारतीय नाविकों को 11 दिसंबर में किया गया था अगवा

पांचों नाविकों को नाइजीरिया के वारी में 11 दिसंबर को अगवा किया गया था। सुषमा ने 18 दिसंबर को कहा था कि नाइजीरिया में भारतीय उच्चायुक्त ए.आर.घनश्याम ने नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी से इस मुद्दे को लेकर मुलाकात की। उन्होंने तब नाविकों के सुरक्षित होने की बात भी कही थी।

सुषमा ने उच्चायुक्त घनश्याम की तारीफ की

सुषमा ने ट्वीट किया, "मैं हमारे उच्चायुक्त घनश्याम द्वारा किए गए इस अच्छे काम के लिए उनकी प्रशंसा करती हूं।" उन्होंने अगवा नाविकों को समुद्री लुटेरों के चंगुल से सुरक्षित छुड़ाने के लिए राष्ट्रपति बुहारी का शुक्रिया अदा किया। नाइजीरिया और सोमालिया दुनिया के उन गिने-चुने खतरनाक क्षेत्रों में से हैं, जहां समुद्री डाकू अब भी सक्रिय हैं और अकसर समुद्री यात्रा करने वालों को बंधक बनाकर फिरौती की रकम मांगते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत