1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पियक्क्ड़ ड्राइवरों के कारण हर साल मर जाते हैं 6000 लोग

पियक्क्ड़ ड्राइवरों के कारण हर साल मर जाते हैं 6000 लोग

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 11, 2015 05:08 pm IST,  Updated : Dec 11, 2015 05:28 pm IST

नई दिल्ली: ड्रंकन ड्राइविंग से जुड़े साल 2002 के मामले में बॉलीवुड अभिनेता को भले ही आपको जानकर हैरानी होगी कि सिर्फ हिंदुस्तान भर में ही हर साल 6 हजार लोग पियक्कड़ ड्राइवरों के कारण ही मौत की नींद सो जाते हैं।

अगर साल 2013 की बात करें तो यह साल सड़क दुर्घटनाओं में और उसमें घायल होने वाले लोगों की संख्या में कमी लेकर आया, लेकिन मरने वालों की संख्या में इस साल भी कोई खास कमी नहीं देखने को मिली। सड़क परिवहन मंत्रालय के आंकड़ों से आप खुद समझिए साल 2013 के सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति।

data
data

क्या है शराब पीकर गाड़ी चलाने की सजा-

फिलहाल भारत में शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 2,000 रुपए का आर्थिक दंड और शराब पीकर पहली बार गाड़ी चलाते हुए पकड़े जाने पर 6 महीने की जेल तक का प्रावधान है। वहीं सड़क एवं परिवहन मंत्रालय के नए नियम के मुताबिक शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पहली बार ही पकड़े जाने पर भी 10,000 के जुर्माने का प्रस्ताव सामने रखा गया है। दरअसल सड़क परिवहन मंत्रालय पीकर गाड़ी चलाने वालों पर लगाम लगाने के लिए उन पर जुर्माने की राशि को पांच गुना बढ़ाना चाहता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत