1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चंडीगढ़ में कोरोना पॉजिटिव वृद्ध की मौत, अंबाला निवासी 67 वर्षीय शख्‍स ने तोड़ा दम

चंडीगढ़ में कोरोना पॉजिटिव वृद्ध की मौत, अंबाला निवासी 67 वर्षीय शख्‍स ने तोड़ा दम

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 02, 2020 09:35 am IST,  Updated : Apr 02, 2020 09:35 am IST

कोरोना वायरस हरियाणा में भी तेजी से पैर पसार रहा है। चंडीगढ़ के एक अस्पताल में एक शख्स की मौत की खबर है, यह व्यक्ति अंबाला जिले कारहने वाला था।

Corona Virus - India TV Hindi
Corona Virus 

कोरोना वायरस हरियाणा में भी तेजी से पैर पसार रहा है। चंडीगढ़ के एक अस्‍पताल में एक शख्‍स की मौत की खबर है, यह व्‍यक्ति अंबाला जिले कारहने वाला था। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार अंबाला जिले में 67 वर्षीय शख्‍स की मौत हो गई है। यह शख्‍स कुछ ही दिन पहले कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाया गया था। 

अंबाला जिले के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ.कुलदीप सिंह ने बताया कि यह शख्‍स चंडीगढ़ के मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) में भर्ती था। यहीं पर इस शख्‍स ने दम तोड़ दिया है। यह व्‍यक्ति कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाया गया था। व्‍यक्ति की उम्र 67 साल थी। हालांकि अभी यह पता नहीं चल सका है कि इसकी मौत किन कारणों से हुई है।

देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 437 मामले सामने आए हैं। अब देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1834 हो गई है। इस वायरस के कारण अबतक 41 लोगों की मौत हुई है और 141 लोग स्वस्थ हुए है। स्वास्थ्य मंत्रालय दी गई जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में तबलीगी जमात की वजह से कोरोना वायरस के मामलों में इजाफा हुआ है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत