1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सुनसान सड़क पर करते थे भूत बनने का नाटक, पुलिस ने 7 यूट्यूबर्स को किया गिरफ्तार

सुनसान सड़क पर करते थे भूत बनने का नाटक, पुलिस ने 7 यूट्यूबर्स को किया गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 13, 2019 07:18 am IST,  Updated : Nov 13, 2019 07:18 am IST

कर्नाटक पुलिस ने बेंगलुरू की सड़कों पर भूत बनकर लोगों को डराने के आरोप में 7 यूट्यूबर्स को गिरफ्तार किया है।

Bengaluru - India TV Hindi
Bengaluru  Image Source : ANI

कर्नाटक पुलिस ने बेंगलुरू की सड़कों पर भूत बनकर लोगों को डराने के आरोप में 7 यूट्यूबर्स को गिरफ्तार किया है। ये लोग सड़क से गुजरने वाले लोगों को डराने के लिए भूत का भेष धरते थे। और जब वहां से गुजरने वाले लोग उनसे डरकर भागते थे, तो ये यूट्यूबर्स उनका वीडियो बना लेते थे, और उसे यूट्यूब पर अपलोड कर दिया करते थे। जिसे लेकर लोगों ने पुलिस में शिकायत की थी। पुलिस ने इस पर ध्‍यान देते हुए इन यूट्यूबर्स कार कार्रवाई की और इन्‍हें गिरफ्तार कर लिया। 

बेंगलुरू के डीसीपी नॉर्थ एस कुमार ने कहा कि ये युवक सुनसान सड़कों से गुजरने वाले लोगों को जबर्दस्‍ती रोकने की कोशिश करते थे और उन्‍हें अपने हाव भाव से डराने का प्रयास करते थे। हालांकि इन्‍हें जमानती धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। जहां से इन्‍हें जमानत मिल गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत