1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Corona Virus: देश के 75 जिलों में लॉक डाउन घोषित, देखिए लिस्ट

Corona Virus: देश के 75 जिलों में लॉक डाउन घोषित, देखिए लिस्ट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 22, 2020 02:55 pm IST,  Updated : Mar 22, 2020 03:07 pm IST

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। देश भर के 75 जिलों में लॉकडाउन घोषित कर दिया है।

Corona Virus- India TV Hindi
Corona Virus

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। देश भर के 75 जिलों में लॉकडाउन घोषित कर दिया है। इन जिलों में 72 घंटे से लेकर 14 दिन का लॉक डाउन घोषित किया गया है। इसमें दिल्ली, मुंबई जैसे महानगरों के अलावा नोएडा, पुणे, गाजियाबाद, लखनऊ, पटना, भोपाल जैसे महानगर भी शामिल हैं। इन शहरों में केमिस्ट और राशन जैसी जरूरी सेवाओं के अलावा सभी प्रकार की दुकानें, परिवहन, आफिस बंद रहेंगे। इसके अलावा रेलवे ने सभी प्रकार की पैसेंजर ट्रेनें भी 31 मार्च तक बंद कर दी गई हैं। 

बता दें कि राजस्थान और पंजाब के अलावा चंडीगढ़ ने पूरे राज्य में लॉक डाउन की घोषणा कर दी है। इनके अलावा देश भर में 75 जिलों को लॉक डाउन कर दिया गया है। बड़े शहरों में बात करें तो गाजियाबाद, नोएडा, पुणे, पिंपरी चिंचवड़, कलबुर्गी, पटना में लॉक डाउन रखा गया है। इसके अलावा बढ़ते आंकड़ों के चलते भोपाल में 72 घंटे का लॉकडाउन कर दिया गया है। 

राज्यवार बात की जाए तो उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद, आगरा,लखनऊ को लॉकडाउन किया गया है। महाराष्ट्र के मुंबई, नवी मुंबई, ढाणे, पिंपरी चिंचवड़, उस्मानाबाद, रत्नागिरी और जिले शामिल है। राजस्थान ने पहले ही अपने सभी 31 जिलों में लॉकडाउन घोषित किया था। कर्नाटक के कलबुर्गी, बेंगलुरू, कोगाडु में लॉक डाउन किया गया है। केरल के एरनाकुलम, कसरगोड, पलक्कड, तिरअनंतपुरम, अलप्पी शामिल हैं। 

मध्य प्रदेश की बात करें तो भोपाल कलेक्टर ने 72 घंटे लॉक डाउन करने के निर्देश जारी किए हैं। इसको मिलाकर अब तक मध्य प्रदेश में 7 जिलों में लोक डाउन किया जा चुका है। जिनमें जबलपुर नरसिंहपुर बालाघाट सिवनी छिंदवाड़ा ग्वालियर और बैतूल शामिल है। जबलपुर संभाग के नरसिंहपुर में रविवार से 14 दिन के लिए लॉक डाउन रहेगा वही ग्वालियर में 3 दिन का लॉक डाउन रखा गया है। इसके अलावा तमिलनाडु के चेन्नई, तेलंगाना के हैदराबाद और करीमनगर तथा आंध्रप्रदेश के विशाखापट्नम जिले में लॉकडाउन किया गया है। 

उत्तर प्रदेश 

नोएडा, गाजियाबाद, आगरा,लखनऊ 

महाराष्ट्र

मुंबई, नवी मुंबई, ढाणे, पिंपरी चिंचवड़, उस्मानाबाद, रत्नागिरी और जिले शामिल है। 

कर्नाटक 

कलबुर्गी, बेंगलुरू, कोगाडु 

केरल 

एरनाकुलम, कसरगोड, पलक्कड, तिरअनंतपुरम, अलप्पी 

मध्य प्रदेश 

भोपाल जबलपुर नरसिंहपुर बालाघाट सिवनी छिंदवाड़ा ग्वालियर और बैतूल 

तमिलनाडु

चेन्नई

तेलंगाना 

हैदराबाद और करीमनगर 

आंध्रप्रदेश 

विशाखापट्नम 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत