1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सातवीं में पढ़ने वाला बच्चा ले रहा है इंजीनियरिंग पढ़ने वाले छात्रों की क्लास

सातवीं में पढ़ने वाला बच्चा ले रहा है इंजीनियरिंग पढ़ने वाले छात्रों की क्लास

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 01, 2018 04:18 pm IST,  Updated : Nov 01, 2018 04:18 pm IST

मोहम्मद हसन अली अभी सिर्फ सातवीं कक्षा में पढ़ता है, लेकिन इतनी छोटी कक्षा में पढ़ने के बावजूद वह इंजीनियरिंग के छात्रों को पढ़ा रहा है।

7th Class student teaching Engineering in Hydrabad- India TV Hindi
7th Class student teaching Engineering in Hydrabad

नई दिल्ली। तेलंगाना में हैदराबाद के रहने वाले मोहम्मद हसन अली ने जो करिश्मा कर दिखाया है वह शायद ही किसी ने किया होगा। मोहम्मद हसन अली अभी सिर्फ सातवीं कक्षा में पढ़ता है, लेकिन इतनी छोटी कक्षा में पढ़ने के बावजूद वह इंजीनियरिंग के छात्रों को पढ़ा रहा है। अली ने अपनी छोटी सी उम्र में सिविल मकेनिकल और इलेक्ट्रिकल में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्रों को पढ़ाना शुरू कर दिया है।

मोहम्मद का कहना है कि उन्होंने इंजीनियरिंग के बारे में इंटरनेट पर सीखा है और पिछले एक साल से वह पढ़ा रहे हैं। उनका कहना है कि इसके लिए वह छात्रों से किसी तरह की फीस नहीं लेते हैं और आगे चलकर अपने देश के लिए कुछ करना चाहते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत