1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार: नवादा में आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, 5 घायल

बिहार: नवादा में आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, 5 घायल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 19, 2019 04:26 pm IST,  Updated : Jul 19, 2019 06:03 pm IST

8 killed by lightning in Bihar Nawada: बिहार के नवादा में आकाशीय बिजली गिरने से 7 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 5 बच्चों के घायल होने की खबर है।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : INDIA TV

8 killed by lightning in Bihar Nawada: बिहार के नवादा में आकाशीय बिजली गिरने से 7 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 5 बच्चों के घायल होने की खबर है। यह घटना काशीचक थाना क्षेत्र के धानपुर गांव की है। जानकारी के मुताबिक सभी लोग बारिश से बचने के लिए पीपल के पेड़ के नीचे खड़े थे। इसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से इन लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।

आपको बता दें कि प्रदेश में पिछले कुछ हफ्तों से हो रही बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पहले भी ऐसी घटनाओं में लोग मारे जा चुके हैं। समय-समय पर प्रदेश सरकार की तरफ से मौसम को पहले ही अलर्ट भी जारी किया जाता है। लेकिन आज हुई घटना काफी ह्ृदयविदार घटना है। मरनेवालों में ज्यादातर बच्चे हैं और ये बारिश से बचने के लिए पीपल के पेड़ के नीचे खड़े हुए थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत