1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बेगूसराय: बेकाबू ट्रक घर में घुसा, 8 लोगों की मौके पर मौत

बेगूसराय: बेकाबू ट्रक घर में घुसा, 8 लोगों की मौके पर मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 05, 2019 06:41 pm IST,  Updated : Apr 05, 2019 06:44 pm IST

बताया जा रहा है कि एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे बने घर में घुस गया, जिसमें वहां मौजूद 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

8 killed in major road accident at Begusarai- India TV Hindi
8 killed in major road accident at Begusarai

पटना। बिहार के बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे बने घर में घुस गया, जिसमें वहां मौजूद 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरिया नयाटोला गांव में अनाज लदा एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे बने घर में घुस गया। 8 लोगों की मौत के अलावा 2 अन्य के घायल होने की खबर भी है, घायलों को नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया है। घटना से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते हजारों लोग सड़क पर उतर गए। ग्रामीण लाशों को सड़क पर रख जाम कर दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत