1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पंजाब में Coronvirus संक्रमण से 8 और लोगों की मौत

पंजाब में Coronvirus संक्रमण से 8 और लोगों की मौत

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 19, 2020 09:25 pm IST,  Updated : Jul 19, 2020 09:25 pm IST

पंजाब में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण से आठ और लोगों की मौत के बाद के बाद मृतकों की कुल संख्या 254 हो गई है।

पंजाब में Coronavirus संक्रमण...- India TV Hindi
पंजाब में Coronavirus संक्रमण से 8 और लोगों की मौत Image Source : PTI (REPRESENTATIONAL IMAGE)

चंडीगढ़: पंजाब में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण से आठ और लोगों की मौत के बाद के बाद मृतकों की कुल संख्या 254 हो गई है। इसके अलावा 310 लोगों के संक्रमित होने के साथ ही रोगियों की तादाद 10,100 तक पहुंच गई है। एक चिकित्सा बुलेटिन में कहा गया है रविवार को लुधियाना में चार, होशियारपुर में दो और अमृतसर तथा मोहाली में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

पंजाब में बीते कुछ दिन से कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेज वृद्धि देखी गई है। वहीं, केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में 26 और लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद रोगियों की कुल संख्या 707 हो गई है।

मेडिकल बुलेटिन के अनुसार संक्रमित पाए गए लोगों में धनास में 10 वर्षीय बच्चे समेत एक ही परिवार के आठ सदस्य शामिल हैं। चंडीगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक 12 लोग जान गंवा चुके हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत