शिमला। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में सोमवार को एक वाहन के गहरी खाई में गिर जाने से नौ लोगों की मौत हो गयी और तीन लोग घायल हो गये। पुलिस ने इस बारे में बताया। पौंटा साहिब के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) बीर बहादुर ने बताया कि बारातियों को लेकर जा रहा एक वाहन शिल्लई उपमंडल में पाशेंग के पास गहरी खाई में गिर गया। यह जगह पौंटा साहिब और शिल्लई उपमंडलों की सीमा पर स्थित है। पौंटा साहिब के डीएसपी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि वह घटनास्थल के लिए रवाना हुए हैं और वहां पहुंचने के बाद ही वह घटना को लेकर कुछ कह पाने की स्थिति में होंगे।
- Hindi News
- भारत
- राष्ट्रीय
- हिमाचल प्रदेश में वाहन के गहरी खाई में गिरने से नौ लोगों की मौत, तीन घायल
हिमाचल प्रदेश में वाहन के गहरी खाई में गिरने से नौ लोगों की मौत, तीन घायल
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में सोमवार को एक वाहन के गहरी खाई में गिर जाने से नौ लोगों की मौत हो गयी और तीन लोग घायल हो गये।
Advertisement
India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़
Advertisement
Advertisement