1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू कश्मीर: 9 साल की बच्ची से रेप के बाद एसिड डाला, घटना के बारे में बताते हुए IPS भी रो पड़ा

जम्मू कश्मीर: 9 साल की बच्ची से रेप के बाद एसिड डाला, घटना के बारे में बताते हुए IPS भी रो पड़ा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 05, 2018 11:54 am IST,  Updated : Sep 05, 2018 12:05 pm IST

बारामूला के पुलिस अधीक्षक इम्तियाज हुसैन मीर ने कहा कि बच्ची 23 अगस्त से लापता थी जिसके बाद उरी के रहने वाले उसके पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी।

जम्मू कश्मीर: 9 साल की बच्ची से रेप के बाद एसिड डाला, घटना के बारे में बताते हुए IPS भी रो पड़ा- India TV Hindi
जम्मू कश्मीर: 9 साल की बच्ची से रेप के बाद एसिड डाला, घटना के बारे में बताते हुए IPS भी रो पड़ा

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर से 9 साल की एक बच्ची से हैवानियत की ऐसी खबर आई है जिसके बारे में बताते-बताते एक आईपीएस अफसर भी रो पड़ा। दिल दहलाने वाली ये खबर जम्मू-कश्मीर के उरी से है। उरी के जंगल में दरिंदों ने पहले 9 साल की बच्ची से रेप किया फिर हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। चाकू से बच्ची के आंखें निकाल दी गईं और शरीर पर एसिड डालकर जलाने की कोशिश हुई।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि इस संबंध में बच्ची की सौतेली मां, सौतेले भाई समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बारामूला के पुलिस अधीक्षक इम्तियाज हुसैन मीर ने कहा कि बच्ची 23 अगस्त से लापता थी जिसके बाद उरी के रहने वाले उसके पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी। इसके बाद जब पुलिस ने इस बारे में पता लगाया तो 2 सितंबर यानी पूरे दस दिन बाद लड़की का शव जंगल में मिला। उन्होंने बताया कि उसका शव पास के जंगली इलाके में सड़ी गली हालत में बरामद हुआ।

उन्होंने बताया कि हत्या की जांच के लिये एसडीपीओ उरी के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। मीर ने बताया, ‘‘एसआईटी ने संदिग्धों से पूछताछ की और मृतक की सौतेली मां से सख्ती से पूछताछ करने पर नौ वर्षीय बच्ची की दर्दनाक हत्या एवं बलात्कार का खुलासा हुआ।’’ पूछताछ में उसने बताया कि उसका पति अपनी दूसरी पत्नी के साथ ज्यादा समय बिताता था और यह बच्ची उसकी बेहद प्यारी थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत