1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शराब के नशे में धुत युवक ने सांप को काटा, सांप की मौत

शराब के नशे में धुत युवक ने सांप को काटा, सांप की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 24, 2018 05:11 pm IST,  Updated : Feb 24, 2018 05:11 pm IST

मुरैना जिले की सबलगढ़ तहसील के पचेर गाँव में कल शाम शराब के नशे में धुत एक युवक ने एक सांप को दबोच लिया और उसे काट लिया, जिससे सांप की मौत हो गई।

Snake- India TV Hindi
Snake

मुरैना (मप्र): मुरैना जिले की सबलगढ़ तहसील के पचेर गाँव में कल शाम शराब के नशे में धुत एक युवक ने एक सांप को दबोच लिया और उसे काट लिया, जिससे सांप की मौत हो गई। शराबी युवक भी बाद में बेहोश होकर गिर पड़ा। जिला अस्पताल में भर्ती युवक को आज इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। 

जिला अस्पताल के चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ राघवेंद्र यादव ने बताया कि युवक कल्याण जालिम सिंह कुशवाह :34: ने कल अपने खेत पर शराब पी , तभी वहां एक जहरीला सांप निकला। सांप को देखते ही वह बौखला गया और उसने झपट्टा मार सांप को दबोच लिया और उसे काट लिया। सांप ने कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया। 

डॉ यादव ने बताया कि सांप का जहर जैविक प्रोटीन होता है। बॉडी में इंजेक्ट होने और खून में मिलने के बाद ही इसका असर होता है। युवक को ज़हर का असर नहीं हुआ। वह अधिक शराब पीए होने और घबराहट की वजह से बेहोश हो गया था। होश में आने के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत