1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उप्र : तेज रफ्तार ट्रक ने 4 को रौंदा

उप्र : तेज रफ्तार ट्रक ने 4 को रौंदा

 Written By: IANS
 Published : May 26, 2015 09:00 pm IST,  Updated : May 26, 2015 09:00 pm IST

हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार चार लोगों को टक्कर मार दी। कोतवाली क्षेत्र बिलगाम में हुए इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौके पर

उप्र : तेज रफ्तार ट्रक...- India TV Hindi
उप्र : तेज रफ्तार ट्रक ने 4 को रौंदा

हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार चार लोगों को टक्कर मार दी। कोतवाली क्षेत्र बिलगाम में हुए इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथे युवक ने इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय दम तोड़ दिया।

पुलिस के मुताबिक, हादसे में शिकार हुए चारों युवक रात करीब एक बजे एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर बिलग्राम क्षेत्र से एक बारात में शामिल होकर लौट रहे थे। वे हरदोई रोड से सांडी रोड की ओर जा रहे थे तभी माधौगंज की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

ट्रक की टक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार चार युवकों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल चौथे युवक ने इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान बुद्ध प्रकाश (20) पुत्र मिश्री लाल, शैलेंद्र प्रसाद (21) पुत्र उदय प्रसाद, रामनिवास (30) पुत्र बलवीर और सुनील (25) के रूप में हुई है। हादसे में पीड़ित सभी मृतक बानामऊ थाना अरवल के रहने वाले थे।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया, जिसे अभी तक गिरफ्तार महीं किया जा सका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत