1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. 20 अगस्त 2026 का राशिफल: आज वृष और कर्क राशि वालों पर किस्मत होगी मेहरबान, लेकिन इन 2 राशियों को फैसले लेने में बरतनी होगी सावधानी

20 अगस्त 2026 का राशिफल: आज वृष और कर्क राशि वालों पर किस्मत होगी मेहरबान, लेकिन इन 2 राशियों को फैसले लेने में बरतनी होगी सावधानी

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Arti Azad
 Published : Aug 20, 2026 06:16 am IST,  Updated : Aug 20, 2026 06:16 am IST

आज का दिन सभी राशियों के लिए अलग-अलग संकेत दे रहा है। इंद्र योग, विशाखा नक्षत्र और अनुराधा नक्षत्र का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलेगा। कुछ राशियों के लिए दिन बेहद शानदार होगा, तो कुछ राशियों को जीवन के विभिन्न मोर्चों पर सावधान रहना होगा। यहां पढ़िए दैनिक राशिफल।

aaj ka rashifal, horoscope, rashifal, आज का राशिफल, 20 अगस्त 2026 का राशिफल- India TV Hindi
आज 20 अगस्त 2026 का राशिफल Image Source : INDIA TV

आज श्रावण शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और गुरुवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज रात 9 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 26 मिनट तक इंद्र योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 9 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद अनुराधा नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज दुर्गाष्टमी व्रत है। आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के कारण भाग्य के सितारे कुछ राशियों पर मेहरबान रहेंगे, किसी राशि के जातकों को बिजनेस में लाभ और तरक्की के अवसर मिलेंगे, तो कुछ लोगों को अपने गुस्से और जल्दबाजी पर नियंत्रण रखने की जरूरत होगी। तो चलिए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का पूरा राशिफल

मेष राशि

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज आपको नई जानकारी मिलेगी आपके लिए यह जानकारी भविष्य के लिये फायदेमंद साबित होगी। आज आलस्य व सुस्ती छोड़कर काम में मन लगाने की जरूरत है, आज आप मार्केट से कोई मनपसंद सामान खरीदेंगे। बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर अमल करने के लिए आज का दिन अच्छा है।

  • शुभ रंग - पीला
  • शुभ अंक - 8

वृष राशि

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज प्रैक्टिकल सोच रखेंगे तो आपके संतुलित रवैया से फायदा मिलेगा, लोगों का व्यवहार आपके प्रति अच्छा रहेगा। आज थोड़ा समय एकांत में या किसी धार्मिक स्थान पर बिताएंगे। इस राशि की महिलाएं अपने बिजनेस में एक्टिव रहेंगी, आपको ज्यादा धनलाभ भी होगा। घर में सुखद और अच्छा माहौल रहेगा, शाम का समय परिवार के साथ बिताएंगे।

  • शुभ रंग - सफेद
  • शुभ अंक - 9

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपके तय किए काम समय से पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं साथ ही कुछ काम वक्त से पहले पूरे करने की वजह से खुद के लिए प्रसन्नता मिलेगी। लोगों के विचार और आपके बारे में बोली गई बातों के कारण आप मन ही मन परेशान हो सकते है, लेकिन यह समय धैर्य पूर्वक काटने से जल्द ही सब कुछ नॉर्मल हो जायेगा।

  • शुभ रंग - भूरा
  • शुभ अंक - 2

कर्क राशि

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। कुछ लोग रुकावटें भी पैदा करेंगे। अफवाहों पर ध्यान न देकर अपने कामों पर फोकस करें। निश्चित तौर पर आपको सफलता मिलेगी। आज बिजनेस में बहुत संजीदगी और गंभीरता से काम करने की जरूरत है। बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर एक बार फिर से विचार करें। कोई भी छोटा-बड़ा फैसला लेते वक्त किसी एक्सपर्ट की सलाह से आपको मुनाफा होगा।

  • शुभ रंग - काला
  • शुभ अंक - 4

सिंह राशि

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज पुरानी गलती दोबारा न हो, इस बात का ध्यान रखना आपके लिए आवश्यक होगा। आपका जीवन प्रगति की ओर बढ़ रहा है, नई जिम्मेदारियों के लिए आप खुद को तैयार करेंगे। आज अपनी कार्यक्षमता के अनुसार आपको कुछ बड़े अवसर भी मिल सकते हैं। जिस प्रकार से क्षमता बढ़ेगी, उस प्रकार से बड़े अवसर भी मिलेंगे।

  • शुभ रंग - मैरून
  • शुभ अंक - 8

कन्या राशि

कन्या राशि वालों आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आप संतान के करियर की समस्याओं को किसी अनुभवी और जानकार की मदद से सुलझा लेंगे। थोड़ी विपरीत परिस्थितियां भी बनेंगी। आज किसी से विवाद की स्थिति में अपने गुस्से पर काबू रखें। आज लम्बी यात्रा का प्रोग्राम प्रोग्राम बन सकता है। जोखिम भरे कामों से दूर रहें। आज किसी काम में जल्दबाजी और गुस्सा नहीं करेंगे तो आपका काम आसानी से हो जायेगा।

  • शुभ रंग - सफेद
  • शुभ अंक - 6

तुला राशि

तुला राशि वालों आज आपका खुशहाल रहेगा। काम को पूरा करने में आ रही अड़चन आज समाप्त होंगी। इस राशि की महिलाएं जो घर पर ही कोई बिजनेस करने की सोच रही हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा है। सिंगर्स का कोई गाना लोगों को काफी पसंद आएगा। किसी भी काम को करने में जल्दबाजी न करें, अन्यथा वह काम दोबारा करना पड़ सकता है। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आज कोई नया प्रोजेक्ट आपको मिलेगा, जिसको आप पूरी जिम्मेदारी से पूरा करेंगे।

  • शुभ रंग - सिल्वर
  • शुभ अंक - 5

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों आज आपका दिन अच्छा गुजरने वाला है। इस राशि के स्टूडेंट किसी टॉपिक में उलझ सकते हैं, बेहतरी के लिए आप किसी से हेल्प ले सकते हैं। आज आपके मन में शुभ विचारों का उदय होगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है समाज हित में किये गये कामों की तारीफ़ हो सकती है। आज आपको उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। आपको कुछ नया करने की उत्सुकता बढ़ेगी।

  • शुभ रंग - ग्रे
  • शुभ अंक - 9

धनु राशि

धनु राशि वालों आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज कोई भी निर्णय लेने से पहले उसपर गहन विचार कर लेना चाहिए। किसी पुरानी बात को लेकर आप तनाव की स्थिति में आ सकते हैं। अपने जीवनसाथी को किसी मामूली बात पर डांटने की बजाय विनम्रता से समझाएं जिससे अंडरस्टैंडिंग बढ़ेगी। इस राशि के अविवाहितों के चल रही रिश्ते की बात जल्द पक्की हो जाएगी।

  • शुभ रंग - गुलाबी
  • शुभ अंक - 7

मकर राशि

मकर राशि वालों आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आज आप कोई नया हुनर सीखेंगे। परिवार में किसी सदस्य से आपको अच्छी सलाह मिलेगी। आज आपके घर में मेहमान आ सकते हैं, घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। कृषकों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। कृषि कार्यों में प्रगति होगी आज अगर कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। प्रतियोगी क्षेत्र में आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। साथ ही अपनी तैयारी जारी रखनी चाहिए।

  • शुभ रंग - नारंगी
  • शुभ अंक - 5

कुम्भ राशि

कुम्भ राशि वालों आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। लम्बे समय से सोचा हुआ काम आज पूरा हो जाएगा……जिसके प्रभाव से आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। माता के साथ धार्मिक कार्यों में मन लगाने से शांति मिलेगी, शाम का समय परिवार वालों के साथ अच्छा बीतेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी ताल मेल बना रहेगा। अपनी गलतियों से सीखकर आगे बढ़ने की प्रेरणा आपको मिलेगी। आज घर के सभी सदस्य आपकी तरक्की से खुश होंगे, आपकी इनकम में वृद्धि होगी।

  • शुभ रंग - पीला
  • शुभ अंक - 2

मीन राशि

मीन राशि वालों आज आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा रहेगा। इस राशि के बिजली विभाग के कर्मचारियों का आज दिन अच्छा रहेगा। जॉब की तलाश कर लोगों को अच्छी जॉब मिलने के योग हैं। आज आप दूसरों की जरूरतों और भावनाओं को लेकर सेंसिटिव हो सकते हैं। काम में मन लगेगा आपको परिवार से सहयोग और सफलता मिलती रहेगी। इस राशि की महिलाओं का बिजनेस आज काफी तरक्की करेगा, अधिक लाभ होगा।

  • शुभ रंग - पीच
  • शुभ अंक - 3

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: अच्छी कमाई के बाद भी खाली हो जाता है बैंक अकाउंट? आजमाकर देखें वास्तु के ये आसान उपाय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।