1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कुपवाडा मुठभेड़ में मारा गया एक आतंकवादी पाकिस्तानी था: पुलिस

कुपवाडा मुठभेड़ में मारा गया एक आतंकवादी पाकिस्तानी था: पुलिस

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 20, 2020 01:28 pm IST,  Updated : Aug 20, 2020 01:28 pm IST

जम्मू कश्मीर के कुपवाडा जिले में मुठभेड़ में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर के साथ मारे गए एक अन्य आतंकवादी की पहचान पाकिस्तान के आतंकवादी के तौर पर हुई है।

A terrorist killed in Kupwara encounter was Pakistani: Police- India TV Hindi
A terrorist killed in Kupwara encounter was Pakistani: Police Image Source : AP

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के कुपवाडा जिले में मुठभेड़ में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर के साथ मारे गए एक अन्य आतंकवादी की पहचान पाकिस्तान के आतंकवादी के तौर पर हुई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी आतंकवादी दानिश बुधवार को मुठभेड़ में मारा गया था। 

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा कि दोनों आतंकवादियों का मुठभेड़ में मारा जाने सुरक्षा बलों के लिए बड़ी कामयाबी है। कुमार ने बुधवार को कहा था कि मारे गए आतंकवादियों में से एक आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर नसीरुद्दीन लोन था, लोन इस साल की शुरुआत में सीआरपीएफ के छह जवानों की हत्या में शामिल था। 

उन्होंने बृहस्पतिवार को कहा कि लोन के कब्जे से एक एके -47 रायफल बरामद हुई है जो चार मई को हंदवाडा के वनगाम में सीआरपीएफ के एक जवान पर हमला करके छीनी गई थी। उन्होंने कहा कि इससे साबित होता है कि वह सीआरपीएफ के तीन जवानों की हत्या में शामिल था। उन्होंने कहा कि लोन और दानिश का मारा जाना बलों के लिए बड़ी कामयाबी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत