दादरी मामले पर यूपी सरका पर किए तीखे प्रहार
दादरी मामले पर बोलते हुए अमित शाह ने इस घटना के लिए उप्र सरकार की नीतियों को जिम्मेदार माना। शाह ने कहा यूपी पुलिस धर्म के आधार पर भेदभाव करे बिना काम करे,तो कोई दंगा, कोई ऐसी घटना यूपी में नहीं होगी। मगर वोट प्राप्त करने के लिए पुलिस एकतरफा कार्रवाई करेगी तो दोनों समुदायों में रिएक्शन होता है, इस कारण ही ऐसी घटनाएं होती हैं।
साहित्यकारों का विरोध कांग्रेस और सपा सरकार के ख़िलाफ़
अमित शाह ने कहा कि साहित्यकार उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में हुई घटनाओं के विरोध में पुरस्कार लौटा रहे हैं जहां समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की सरकारें है।
प्रधानमंत्री की ख़ामोशी पर प्रसिद्ध साहित्यकार नयनतारा सहगल के सवाल के बारे में पूछे जाने पर शाह ने कहा:"प्रधानमंत्री दादरी घटना पर बोल चुके हैं लेकिन फिर भी साहित्यकार पुरस्कार वापस कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान इनमें से कई लेखकों ने लोगों से मोदी को न चुनने की अपील की थी लेकिन अगर भारत की जनता फिर भी हमें चुनती है तो हम क्या कर सकते हैं...? असहिष्णुता की अवधारणा सिर्फ लुटयंस ज़ोन तक ही सीमित है। अगर ये घटनाएं बीजेपी, आरआरएस या वीएचपी की वजह से हुई हैं तो गुजरात में क्यों विरोध नहीं हो रहा है? मध्य प्रदेश, राजस्थान और गोवा में हमारी सरकारें हैं, वहां विरोध इन लोगों को कहीं बेहतर सूट करता। लेकिन यहां कानून-व्यवस्था पर वोट-बैंक की राजनीति तारी है। यही वजह है कि दोनों समुदायों के बीच तनाव बढ़ रहा है और इसी वजह से इस तरह की घटनाएं होती हैं।"
देखें वीडियो-
अगली स्लाइड में पढ़ें अमित शाह ने और क्या कहा