
बीजेपी का बिहारी ही बिहार सरकार चलाएगा
बिहार चुनाव पर अमित शाह ने कहा कि "बीजेपी का बिहारी ही बिहार सरकार चलाएगा।“ लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी ने अभी नेता अथवा उसकी जाति के बारे में तय नही किया है।
रजत शर्मा द्वारा ये कहे जाने पर कि बीजेपी का चुनाव प्रचार बिन दूल्हे की बारात की तरह लगता है, शाह ने कहा: "ऐसा नही है। बीजेपी ने कई बार टीमवर्क के आधार पर चुनाव लड़ा और बाद में नेता चुना। महाराष्ट्र में हमने किसी को भी मुख्यमंत्री के रुप में पेश नहीं किया था और अब देवेंद्र फडनवीस वहां अच्छा काम कर रहे हैं। झारखण्ड में भी हमने किसी को मुख्यमंत्री की तरह प्रोजेक्ट नहीं किया था और रघुबर दास की सरकार ने वहां अच्छा काम किया है। बिहार में हमारे पास ऐसे बहुत अच्छे और अनुभवी नेता हैं जो राज्य में अच्छी सरकार चला सकते हैं।"
यह पूछे जाने कि बीजेपी के सहयोगी जीतनराम मांझी ने दावा किया है कि मोदी ने सार्वजनिक रुप से उन्हें मुख्यमंत्री बनाने के संकेत दिया है, शाह ने कहा: "मांझी जी को अपनी पार्टी की तरफ़ से बोलने का पूरा अधिकार है लेकिन जहां तक बीजेपी का सवाल है, हमने न तो ऐसा कोई संकेत नहीं दिया है और न ही कोई नाम तय किया है।"
देखें वीडियो-
अगली स्लाइड में पढ़ें अमित शाह ने बिहार-चुनाव में विकास के बारे में क्या कहा