1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP नेता की पत्नी से लूटपाट पर AAP ‘खुश’, कहा-इससे दिल्लीवासियों की व्यथा उजागर होगी

BJP नेता की पत्नी से लूटपाट पर AAP ‘खुश’, कहा-इससे दिल्लीवासियों की व्यथा उजागर होगी

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 25, 2019 08:20 pm IST,  Updated : Jun 25, 2019 08:22 pm IST

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को कहा कि किसी भी महिला पर हमला उसके लिये बहुत दुखदायी होता है, लेकिन भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता की पत्नी के साथ हुई लूटपाट से वह ‘खुश’ हैं क्योंकि इससे राजधानी में खराब होती कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सबकी नजरें खुलेंगी।

AAP- India TV Hindi
AAP ने बोला BJP पर हमला Image Source : TWITTER

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को कहा कि किसी भी महिला पर हमला उसके लिये बहुत दुखदायी होता है, लेकिन भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता की पत्नी के साथ हुई लूटपाट से वह ‘खुश’ हैं क्योंकि इससे राजधानी में खराब होती कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सबकी नजरें खुलेंगी।

लुटियन दिल्ली के मंडी हाउस के निकट गुप्ता की पत्नी शोभा विजेंद्र से कुछ अज्ञात लोगों ने सोमवार सुबह लूटपाट की। भारद्वाज पर हमला करते हुए गुप्ता ने कहा कि यह मामला AAP की गंभीरता को दिखाता है और आरोप लगाया कि AAP दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति को रेखांकित कर राजनीतिक लाभ लेना चाहती है।

लूटपाट का संदर्भ देते हुए पुलिस उपायुक्त (नई दिल्ली) मधुर वर्मा ने कहा कि एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है और आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने कहा कि जब दिल्ली में गुप्ता की पत्नी सुरक्षित नहीं हैं तो आम आदमी की सुरक्षा कौन सुनिश्चित करेगा। आतिशी ने कहा कि दिल्ली में खराब होती कानून व्यवस्था की स्थिति शहर के नागरिकों के लिए गहरी चिंता का विषय है ।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत