1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. AAP विधायक की अवैध बिल्डिंग पर चला एमसीडी का हथौड़ा

AAP विधायक की अवैध बिल्डिंग पर चला एमसीडी का हथौड़ा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 02, 2015 08:41 pm IST,  Updated : Nov 02, 2015 11:13 pm IST

नई दिल्ली: दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक दिनेश मोहनिया की अवैध बिल्डिंग को एमसीडी ने तोड़ा। दिनेश मोहनिया संगम विहार से विधायक हैं और हाईकोर्ट के आदेश के बाद उनकी अवैध बिल्डिंग को

AAP विधायक की बिल्डिंग...- India TV Hindi
AAP विधायक की बिल्डिंग पर चला एमसीडी का हथौड़ा

नई दिल्ली: दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक दिनेश मोहनिया की अवैध बिल्डिंग को एमसीडी ने तोड़ा। दिनेश मोहनिया संगम विहार से विधायक हैं और हाईकोर्ट के आदेश के बाद उनकी अवैध बिल्डिंग को तोड़ने का काम शुरू हुआ। मौके पर काफी संख्या में दिल्ली पुलिस और सीआईएसएफ की टीम मौजूद थी।

एमसीडी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक संगम विहार के विधायक दिनेश मोहनिया बिना नक्शा पास कराए और बिल्डिंग बायलॉज के नियमों की खुलेआम अवहेलना करते हुए 5 मंजिला इमारत बना रहे थे। कल दिल्ली हाईकोर्ट में कंप्लायंस रिपोर्ट दाखिल करने की आखिरी तारीख थी जिसके बाद हाईकोर्ट ने आदेश दिया और आज बिल्डिंग को तोड़ जा रहा था।

विधायक के मकान को तोड़ने के लिए एमसीडी का पूरा दस्ता तो आया ही साथ में भारी पुलिस बल भी तैनात था। मौके पर जहां दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी मौजूद थें वहीं सीआईएसएफ की पूरी बटालियन भी यहां पर आई हुई थी।

बता दे कि ये मकान खानपुर के शिव पार्क में हैं। चौथे, पांचवे और छठे फ्लोर को सील कर दिया गया है। चौथे और पांचवे फ्लोर की छत और दीवारों को डेमेज कर दिया गया। हालांकि विधायक से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने बात करने से मना कर दिया।

देखिए वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत