नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी की एक और विधायक मुश्किल में है और इस बार आम आदमी पार्टी की एक महिला विधायक पर ASI को धमकाने का आरोप लगा है। आपको बता दें कि सरिता रोहतास नगर विधानसभा सीट से विधायक है और उन पर दिल्ली पुलिस के एक असिस्टेंट सब इन्सपेक्टर ने बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। इस मामले में सरिता के खिलाफ भजनपुरा थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई जा चुकी है। वहीं सरिता ने भी ASI के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। AAP की राष्ट्रीय परिषद की बैठक कल, निर्वाचित होंगे नए सदस्य
क्या है पूरा मामला-
दरअसल यह पूरा मामला रविवार शाम का है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि आप विधायक सरिता एक शादी में शामिल होने भजनपुरा गई थी। पुलिस के मुताबिक सरिता ने बताया था कि जब उनका ड्राइवर गाड़ी पीछे कर रहा था तो उसी वक्त उनकी गाड़ी के पीछे खड़ी ASI ओमपाल की बाईक को टक्कर लग गई। पहले तो विधायक के ड्राइवर ने ओमपाल को धमकाया और उसके बाद सरिता ने भी ओमपाल को धमकी दी। लोकपाल पास करने के लिए बढ़ सकती है दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र की अवधि
सरिता ने कहा ओमपाल ने दी थी गाली-
वहीं सरिता का आरोप है कि पहले ओमपाल ने गाली दी थी उसी के बाद सारा विवाद शुरु हुआ। सरिता ने कहा कि पुलिस उन्हें जबरन फंसाने का प्रयास कर रही है। वहीं सरिता ने ट्विटर पर भी बताया कि उन्होंने भजनपुरा थाने में ओमपाल की बदसलूकी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।