
20 साल से सिलवा रहे थे सूट:
'फेयर डील शॉप' के मालिक अमन जैन ने बताया कि, डॉ. कलाम पिछले 20 सालों से यहां से सूट सिलवा रहे थे। उन्होंने पहली बार तब सूट सिलवाया था जब वे DRDO में काम करते थे। अमन ने कहा कि, कलाम साहब जैसी शख्सियत अब तक जिंदगी में नहीं देखी। उनका व्यवहार, सादगी, ज्ञान उन्हें श्रेष्ठ बनाता है।
अमन ने बताया कि, 'कलाम जी 1 साल में 2-3 सूट सिलवाते थे। जब भी उनका नाप लेना होता था या फिर तैयार सूट देना होता था तो दुकान बंद करने के बाद रात में उनके घर जाते थे।'
अगली स्लाइड में पढ़ें: अपने टेलर से हमेशा डिनर के लिए ज़रूर पूछते थे