
'कलाम कट' के नाम से फेमस हुआ सूट:
अमन कहते हैं कि, हम सूट तैयार कर उनके पास लेकर गए। कलाम सर को साइस तो पसंद आया, लेकिन उनका गला दब रहा है। चूंकि सूट गलाबंद था, इसलिए गले पर लगा बटन उनको पसंद नहीं आया। उन्होंने कहा, अमन यदि गला ही बंद होगा तो राष्ट्रपति देश को कैसे संबोधित करेगा, देशवासियों से बातें कैसे करेगा। इसके बाद हमने ओपेन नेक में तब्दील हो कर दिया।
अमन ने कहा कि, दूसरी बार जब हम ट्रायल के लिए सूट लेकर गए और कहा कि अब राष्ट्रपति देश को संबोधित कर सकेगा। इसके बाद तो सूट कलाम कट के नाम से मशहूर हो गया था।