1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भगोड़े गैंगस्टर एजाज लकड़ावाला की बेटी फर्जी पासपोर्ट के साथ पकड़ी गई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

भगोड़े गैंगस्टर एजाज लकड़ावाला की बेटी फर्जी पासपोर्ट के साथ पकड़ी गई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 29, 2019 07:59 am IST,  Updated : Dec 29, 2019 07:59 am IST

मुंबई इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को भगोड़े गैंगस्टर एजाज लकड़ावाला की बेटी को फर्जी पासपोर्ट पर अपनी पुत्री के साथ कथित तौर पर विदेश भागने की कोशिश के लिए पकड़ लिया गया।

Ejaz Lakdawala, Ejaz Lakdawala daughter, Ejaz Lakdawala daughter arrested- India TV Hindi
Absconding gangster Ejaz Lakdawala's daughter arrested by Mumbai Police | PTI Representational

मुंबई: मुंबई इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को भगोड़े गैंगस्टर एजाज लकड़ावाला की बेटी को फर्जी पासपोर्ट पर अपनी पुत्री के साथ कथित तौर पर विदेश भागने की कोशिश के लिए पकड़ लिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि सोनिया लकड़ावाला उर्फ सोनिया शेख शुक्रवार देर रात नेपाल जाने वाली एक उड़ान में सवार होने वाली थी, तभी पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और उसके दस्तावेजों की जांच करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।

इस साल की शुरुआत में खार के एक बिल्डर ने एजाज लकड़ावाला और उसके भाई अकिल के खिलाफ जबरन उगाही का एक मामला दर्ज कराया था और अकिल को बाद में मार्च में गिरफ्तार कर लिया गया था। उगाही निरोधक इकाई के अधिकारी ने कहा, ‘अकील ने हमें बताया था कि सोनिया के पास एक फर्जी पासपोर्ट है और वह देश से भागने की कोशिश करेगी। शुक्रवार को हमें सूचना मिली कि वह अपने बच्ची के साथ मुंबई हवाई अड्डे पर है। उसके बाद एक टीम ने वहां के आव्रजन अधिकारियों को सतर्क किया और उसे हिरासत में ले लिया गया।’

उन्होंने कहा कि सोनिया को पिछले साल मुंबई से पासपोर्ट जारी किया गया था लेकिन इसके लिए जरूरी सहायक दस्तावेज जाली थे। उन्होंने कहा कि उसके खिलाफ पासपोर्ट कानून और भारतीय दंड संहिता के तहत धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप लगाया गया है और यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि क्या खार के बिल्डर द्वारा दर्ज कराये गए उगाही मामले से उसका कोई संबंध है। अधिकारी ने कहा कि उसे शनिवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 30 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत