1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कैंसर पीड़ित एक्टर सीताराम पांचाल ने FB पर मांगी थी मदद, CM खट्टर ने किया 5 लाख देने का ऐलान

कैंसर पीड़ित एक्टर सीताराम पांचाल ने FB पर मांगी थी मदद, CM खट्टर ने किया 5 लाख देने का ऐलान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 19, 2017 06:03 pm IST,  Updated : Jul 19, 2017 06:07 pm IST

फिल्मी हास्य कलाकार सीताराम पांचाल ने अपनी कला के माध्यम से पूरा जीवन दुनिया को हंसाने का काम किया लेकिन पिछले कुछ दिनों से वो कैंसर जैसी भयानक बीमारी से पीड़ित है। जिसको लेकर उनके परिजनों और रिश्तेदारों के साथ-साथ उनके चाहने वाले लोगो में गम का माहौ

sitaram panchal- India TV Hindi
sitaram panchal

नई दिल्ली: फिल्मी हास्य कलाकार सीताराम पांचाल ने अपनी कला के माध्यम से पूरा जीवन दुनिया को हंसाने का काम किया लेकिन पिछले कुछ दिनों से वो कैंसर जैसी  भयानक बीमारी से पीड़ित है। जिसको लेकर उनके परिजनों और रिश्तेदारों के साथ-साथ उनके चाहने वाले लोगो में गम का माहौल है।

बता दें कि सीताराम ने फेसबुक पर कमेंट करके कैंसर से पीड़ित होने की बात कही थी और मदद की गुहार लगाई थी जिसके बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मदद के लिए आगे आए हैं।

हरियाणा के रहने वाले हैं सीताराम

सीताराम पांचाल हरियाणा के नरवाना के रहने वाले है। उन्होंने अपनी पढाई नरवाना और कुरुक्षत्र में पूरी करने के  बाद 1998  में फ़िल्मी नगरी मुंबई का रुख किया और वही रहके लोगों को हंसाने का काम किया। उन्होंने अपनी कला के माध्यम से नरवाना का नाम पुरे देश में चमकाने का काम किया।

CM खट्टर ने किया 5 लाख देने का ऐलान

फिल्मी जगत में हास्य कलाकार सीताराम पांचाल को कैंसर होने की सूचना मिलने के बाद हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने 5 लाख की राशि मदद के लिए देने का ऐलान किया है जिसके लिए उनका परिवार सी एम का आभार प्रकट कर रहा है।

सीताराम पांचाल के भाई जगदीश पांचाल ने बताया कि उनके भाई की बीमारी की सूचना मिलने के बाद परिवार चिंता में है जल्दी उनका पता लेने मुंबई रवाना होंगे और उनकी लम्बी उम्र के लिए पूजा अर्चना में लगे हुए है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत