1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. फिल्म आलोचक के हिन्दू धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद बढ़ा विवाद, 6 महीने के लिए पुलिस ने हैदराबाद से निकाला

फिल्म आलोचक के हिन्दू धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद बढ़ा विवाद, 6 महीने के लिए पुलिस ने हैदराबाद से निकाला

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 09, 2018 11:56 pm IST,  Updated : Jul 09, 2018 11:56 pm IST

 पुलिस ने यह कदम कानून व्यवस्था की किसी भी समस्या से बचने के लिए उठाया है क्योंकि हिंदू धार्मिक नेताओं ने सोमवार को महेश के खिलाफ प्रदर्शन करने की योजना बनाई थी।

चित्र का इस्तेमाल...- India TV Hindi
चित्र का इस्तेमाल प्रतीक के तौर पर किया गया है।

हैदराबाद: तेलंगाना पुलिस ने सोमवार को फिल्म आलोचक काठी महेश को छह महीने के लिए हैदराबाद से बाहर कर दिया। उन्हें भगवान राम और सीता पर कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी कर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए बाहर किया गया है। पुलिस महानिदेशक एम. महेंद्र रेड्डी ने यहां एक प्रेस वार्ता में कहा कि महेश को आंध्र प्रदेश के चित्तूर में उनके पैतृक स्थान पर छोड़ने के लिए शहर से ले जाया गया है। पुलिस ने यह कदम कानून व्यवस्था की किसी भी समस्या से बचने के लिए उठाया है क्योंकि हिंदू धार्मिक नेताओं ने सोमवार को महेश के खिलाफ प्रदर्शन करने की योजना बनाई थी।

इससे पहले पुलिस ने स्वामी परिपूर्णानंदा को हैदराबाद में नजरबंद कर दिया था क्योंकि वह धर्मिका चैतन्य यात्रा शुरू करने वाले थे।  पुलिस प्रमुख ने कहा कि महेश को अभी केवल हैदराबाद से बाहर किया गया है। उन्हें राज्य से बाहर करना है या नहीं, इस पर फैसला बाद में किया जाएगा। पुलिस ने एक टीवी बहस के दौरान भगवान राम और सीता के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए फिल्म आलोचक को दो जुलाई को गिरफ्तार किया था। विभिन्न संगठनों द्वारा शिकायतों पर उनके खिलाफ तीन मामले दर्ज किए गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत