1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोरोना इफेक्ट: झारखंड के बाद अब ओडिशा में घर तक शराब पहुंचाएगी Zomato

कोरोना इफेक्ट: झारखंड के बाद अब ओडिशा में घर तक शराब पहुंचाएगी Zomato

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 26, 2020 02:59 pm IST,  Updated : May 26, 2020 02:59 pm IST

रेस्तरां के बारे में ऑनलाइन जानकारी और खाने की बुकिंग के लिए मंच उपलब्ध कराने वाली कंपनी Zomato झारखंड के बाद अब ओडिशा में शराब की घरों तक आपूर्ति करेगी।

Jharkhand, Jharkhand Zomato, Zomato Odisha, Zomato Alcohol, Odisha Zomato Alcohol- India TV Hindi
Zomato begins alcohol home delivery in Odisha. Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

नई दिल्ली: रेस्तरां के बारे में ऑनलाइन जानकारी और खाने की बुकिंग के लिए मंच उपलब्ध कराने वाली कंपनी Zomato झारखंड के बाद अब ओडिशा में शराब (अल्कोहल) की घरों तक आपूर्ति करेगी। कंपनी राज्य में इसकी शुरुआत राजधानी भुवनेश्वर से करने जा रही है। Zomato ने एक बयान में कहा कि भुवनेश्वर से शुरू करने के बाद कंपनी राउरकेला, बालेश्वर, संबलपुर और कटक जैसे ओडिशा के दूसरे शहरों में भी घरों तक शराब की डिलिवरी करेगी।

Zomato के उपाध्यक्ष राकेश रंजन ने कहा, ‘हम ओडिशा में लोगों को सेवा देकर खुश हैं। वे अब हमसे किराना और खाने के सामान के अलावा शराब के लिये भी Zomato मंच का उपयोग कर सकते हैं।’ उन्होंने कहा कि कंपनी सुरक्षा निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिये आबकारी विभाग के साथ मिलकर काम कर रही है। साथ ही खपत और पहचान सत्यापन व्यवस्था भी तैयार कर रही है ताकि पात्र व्यक्ति ही इसका ऑर्डर और उसका सेवन कर सके। रंजन ने सुरक्षित और दिशानिर्देशों का पालन करते हुए घर तक अल्कोहल पहुंचाने की सेवा शुरू करने में सहयोग को लेकर ओडिशा सरकार और खुदरा शराब उद्योग का आभार जताया।

बयान के अनुसार Zomato ने शराब की सुरक्षित डिलिवरी को लेकर कई सुरक्षा उपाय तैयार किए हैं। ऑर्डर के समय संबंधित व्यक्ति की उम्र के सत्यापन के साथ उसकी आपूर्ति के समय भी इसकी जांच की व्यवस्था की गई है। ऑर्डर करने वाले को अपनी पहचान और उम्र की जानकारी देने को लेकर वैध पहचान पत्र ‘अपलोड’ करना होगा। बाद में शराब की आपूर्ति करते समय उसका सत्यापन किया जाएगा। साथ ही उत्पाद श्रेणी सीमा का भी प्रावधान किया गया है कि ताकि पात्र व्यक्ति ही इसकी सही तरीके से ऑर्डर कर सके।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत