1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Zomato और Swiggy द्वारा छंटनी करने के बीच Amazon ने की भारतीय फूड डिलीवरी बाजार में प्रवेश की घोषणा

Zomato और Swiggy द्वारा छंटनी करने के बीच Amazon ने की भारतीय फूड डिलीवरी बाजार में प्रवेश की घोषणा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 21, 2020 06:09 pm IST,  Updated : May 21, 2020 06:09 pm IST

अमेजन इंडिया पिछले कुछ महीनों से अपना फूड डिलीवरी ऑपरेशन शुरू करने को लेकर परीक्षण कर रही थी।

Amazon enters Indian food delivery market- India TV Hindi
Amazon enters Indian food delivery market Image Source : GOOGLE

नई दिल्‍ली। ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इंडिया ने गुरुवार को भारतीय बाजार में अपना फूड डिलीवरी ऑपरेशन शुरू करने की घोषणा की है। कंपनी ने बेंगलुरु के कुछ चुनिंदा स्‍थानों पर इसकी शुरुआत की है। अमेजन अपने इस ऑपरेशन के जरिये फूड डिलीवरी सेगमेंट में जोमैटो और स्‍वीगी जैसी कंपनियों को टक्‍कर देगी। अमेजन इंडिया ने यह घोषणा ऐसे समय की है जब खाने के सामान घरों तक पहुंचाने के लिए ऑनलाइन प्‍लेटफॉर्म उपलब्ध कराने वाली जोमैटो और स्वीगी ने कोरोना वायरस संकट के बीच 1,600 कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की है।

अमेजन इंडिया पिछले कुछ महीनों से अपना फूड डिलीवरी ऑपरेशन शुरू करने को लेकर परीक्षण कर रही थी। अमेजन इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि ग्राहक हमसे कुछ समय से कहते रहे हैं कि वे जरूरी वस्तुओं की खरीदारी समेत अमेजन से खाने का ऑर्डर करना पसंद करेंगे। मौजूदा समय में जब लोग घरों पर रह रहे हैं, यह काम शुरू करना उपयुक्त है। हम यह भी मानते हैं कि इस समय स्थानीय कारोबारियों को हर संभव मदद की जरूरत है।

प्रवक्ता ने कहा कि अमेजन फूड बेंगलुरु के चुनिंदा इलाकों में शुरू किया गया है। इसके जरिये ग्राहक कुछ स्थानीय रेस्तरां और केवल ऑनलाइन ऑर्डर लेने वाले रसोई घर (क्लाउड किचन) से खाने का सामान मंगवा सकते हैं। ये सभी हमारे उच्च साफ-सफाई के मानदंडों को पूरा करते हैं। हम सुरक्षा के उच्च मानकों का पालन कर रहे हैं ताकि हमारे ग्राहक बेहतर अनुभव करते हुए सुरक्षित रहें।

यह सेवा शुरू में बेंगलुरु के चार पिन कोड महादेवपुर, मराथाली, व्हाइटफील्ड और बेल्लदुर में उपलब्ध होगी और 100 से अधिक रेस्तरां इसके दायरे में होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा