1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Swiggy और Zomato ने शराब की होम डिलिवरी की शुरू

Swiggy और Zomato ने शराब की होम डिलिवरी की शुरू

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 21, 2020 03:04 pm IST,  Updated : May 21, 2020 03:04 pm IST

ऑनलाइन फूड सप्लाई करने वाली जोमैटो और स्विगी कंपनी ने शराब की होम डिलिवरी शुरू करने का फैसला लिया है। स्विगी ने सबसे पहले रांची में शराब की होम हिलिवरी शुरू करने का फैसला लिया है।

Swiggy and Zomato Liquor home delivery- India TV Hindi
Swiggy and Zomato Liquor home delivery Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली। ऑनलाइन फूड सप्लाई करने वाली जोमैटो और स्विगी कंपनी ने शराब की होम डिलिवरी शुरू करने का फैसला लिया है। स्विगी ने सबसे पहले रांची में शराब की होम हिलिवरी शुरू करने का फैसला लिया है। दोनों कंपनियां देश के अन्य राज्यों में भी शराब की होम डिलिवरी को लेकर विचार कर रही हैं। 

स्विगी ने एक बयान में कहा कि फिलहाल ये सेवा रांची में शुरू हो गई है और एक सप्ताह के भीतर झारखंड के अन्य प्रमुख शहरों में लॉन्च की जाएगी। कंपनी कई राज्य सरकारों के साथ ऑनलाइन प्रसंस्करण और शराब की होम डिलीवरी के लिए सहायता प्रदान करने के लिए विचार-विमर्श कर रही है।

कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि लागू कानूनों के अनुपालन में शराब की सुरक्षित डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए, स्विगी ने सभी तरह के जरूरी नियम अपनाए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा