1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. फॉलोअर्स की संख्या तय करेगी खिलाड़ी की कीमत! टी20 लीग में आए इस अनोखे नियम को कुछ ही घंटों में लेना पड़ा वापस

फॉलोअर्स की संख्या तय करेगी खिलाड़ी की कीमत! टी20 लीग में आए इस अनोखे नियम को कुछ ही घंटों में लेना पड़ा वापस

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : May 09, 2026 08:10 pm IST,  Updated : May 09, 2026 08:10 pm IST

श्रीलंका में खेली जाने वाली लंका प्रीमियर लीग के छठे सीजन को लेकर एक ऐसा नियम लाया गया जिसमें खिलाड़ियों की उनके सोशल मीडिया फॉलोअर्स की संख्या के आधार पर अलग-अलग कैटेगिरी में जगह दी जाएगी। इस नियम के आने के बाद आलोचना को देखते हुए कुछ ही घंटों में इसे वापस ले लिया गया।

Lanka Premier League- India TV Hindi
लंका प्रीमियर लीग Image Source : AFP

टी20 फॉर्मेट में कई देशों में फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीग खेली जाती है, जिसमें श्रीलंका में खेली जाने वाली लंका प्रीमियर लीग के छठे सीजन को लेकर प्लेयर्स ड्राफ्ट सिस्टम को लेकर एक ऐसा नियम सामने आया है, जिसकी जमकर आलोचना देखने को मिली। लंका प्रीमियर लीग के छठे सीजन को लेकर रजिस्टर कराने वाले खिलाड़ियों को लेकर कुछ नियम 9 मई को जारी किए गए जिसमें एक नियम उनके सोशल मीडिया फॉलोअर्स की संख्या से भी जुड़ा हुआ था और उसमें जिस भी खिलाड़ी के फॉलोअर्स 2,50,000 से अधिक होंगे उनको आइकन और स्टार कैटेगिरी में जगह मिलेगी। इस नियम के सामने आने के बाद श्रीलंका क्रिकेट को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा।

श्रीलंका क्रिकेट ने कुछ ही घंटों में हटाया फॉलोअर्स वाला नियम

लंका प्रीमियर लीग के प्लेयर्स ड्राफ्ट सिस्टम में लाए गए इस फॉलोअर्स वाले नियम की जमकर आलोचना होते देख NewsWire रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका क्रिकेट ने इस नियम को वापस लेने के साथ पहले वाले नियमों को फिर से लागू कर दिया है। लंका प्रीमियर लीग में जो ये सोशल मीडिया फॉलोअर्स वाला नियम लाया गया था उसमें आइकॉन खिलाड़ी बनने के लिए 2.5 लाख फॉलोअर्स होने चाहिए थे। इसके अलावा विदेशी खिलाड़ी को आइकन कैटेगिरी में शामिल होने के लिए कम से कम 75 टी20 इंटरनेशनल मैच और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में 100 मैच खेले हुआ होना जरूरी है, इसके साथ ही पिछले 18 महीनों में कम से कम 30 मैच खेले हुए होना चाहिए।

एलपीएल के इंस्टाग्राम पर खुद एक लाख से कम फॉलोअर्स

प्लेयर्स ड्राफ्ट सिस्टम में सोशल मीडिया फॉलोअर्स नियम को लेकर आलोचना का सामना करने वाली एलपीएल के खुद इंस्टाग्राम पर एक लाख से कम फॉलोअर्स की संख्या है। वहीं छठे सीजन को लेकर श्रीलंका क्रिकेट ने एलपीएल में प्लेयर्स को अलग-अलग कैटेगिरी में मिलने वाली रकम में बदलाव किया है जिसमें आइकन और स्टार खिलाड़ियों को जहां अब 60 हजार से लेकर 80 हजार यूएस डॉलर के बीच दिए जाएंगे, जबकि प्लेटिनम कैटेगिरी में रहने वाले खिलाड़ियों को अधिकतम 50 हजार अमेरिकी डॉलर मिलेंगे। इसके अलावा गोल्ड और क्लासिक कैटेगिरी में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को 30 और 20 हजार अमेरिकी डॉलर की रकम दी जाएगी। इस लीग में खेलने के लिए विदेशी खिलाड़ियों को 18 मई तक अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। वहीं एलपीएल का छठा सीजन जुलाई महीने के आखिर में शुरू होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें

रियान पराग क्यों नहीं खेल रहे गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबला? कप्तान यशस्वी जायसवाल ने टॉस पर बताई पूरी बात

वेपिंग मामले में भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी का फूटा गुस्सा, कहा - इन लोगों को जेल में होना चाहिए

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल