नासिक: नासिक में एक बेहद अनोखा मामला सामने आया है, जिसमें एक पति ने अपनी पत्नी को सिर्फ इसलिए तलाक दे दिया क्योंकि वो वर्जिनिटी टेस्ट में फेल हो गई थी। टेस्ट में फेल होने के 48 घंटे बाद पति ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। हैरानी की बात यह है कि जब पति ने पंचायत को बताया कि उसकी पत्नी वर्जिन नहीं है तो पंचायत ने पति को पत्नी से तलाक लेने की मंजूरी दे दी। गौरतलब है कि देश में इस तरह के कई और मामले पहले सामने आ चुके हैं।
जानकरी के मुताबिक शख्स ने अहमदनगर की एक लड़की से शादी की थी और फिर उसने वर्जिनिटी टेस्ट के बाद जब पंचायत से शिकायत की तो लड़के को तलाक लेने की मंजूरी दे दी गई। वहीं दूसरी तरफ अब लड़की की मदद करने के लिए कई सोशल वर्कर सामने आ गए हैं। सामाजिक कार्यकर्ता रंजना ने बताया कि लड़की पुलिस में भर्ती होने के लिए शारीरिक परीक्षा दे रही थी।
सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बताया कि वो जाति के नेताओं से गुरुवार को मुलाकात करेंगे और अगर उसके बाद भी कोई समाधान नहीं निकलता है तो वे लोग पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे।
इसे भी पढ़ें: शादी से पहले पति ने रखी शर्मिंदा करने वाली शर्त, लेकिन पत्नी ने मान ली बात
आपको बता दें कि इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जिसमें महिलाओं को वर्जिनिटी टेस्ट के लिए कहा गया है। पिछले दिनों बेंगलुरू में 31 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी होने वाली पत्नी के आगे शर्त रखी कि वह शादी से पहले अपना वर्जिनिटि टेस्ट करवाए। यह घटना शादी से दो महीने पहले की है
मेघा ने जब अपने होने वाली पति की इस शर्त को सुना तो वह निराश हुई लेकिन फिर भी उसने शादी से मना नहीं किया और टेस्ट के लिए हां कह दिया। उसके बाद मेघा की दोनों ननद उसे टेस्ट के लिए अस्पताल में ले गई। टेस्ट हुआ तो पता चला कि मेघा एकदम सही है जिसके बाद साल 2011 में मेघा की शादी हो गई।