1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में 15 से 30 अप्रैल के बीच Odd-Even फॉर्मूला लागू, CM केजरीवाल ने किया ऐलान

दिल्ली में 15 से 30 अप्रैल के बीच Odd-Even फॉर्मूला लागू, CM केजरीवाल ने किया ऐलान

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 11, 2016 04:28 pm IST,  Updated : Feb 11, 2016 09:48 pm IST

नई दिल्ली: दिल्ली में 15 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच आड-ईवन फार्मूला लागू होगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तारीखों का ऐलान किया है। केजरीवाल के मुताबिक दिल्ली की 81 फीसदी लोगों ने ऑड-ईवन

delhi- India TV Hindi
delhi

नई दिल्ली: दिल्ली में 15 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच ऑड-ईवन फार्मूला लागू होगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तारीखों का ऐलान किया है। केजरीवाल के मुताबिक दिल्ली की 81 फीसदी लोगों ने ऑड-ईवन फार्मूले का समर्थन किया है। महिलाओं को ऑड ईवन फार्मूले से छूट जारी रहेगी।

बता दें कि सीएम केजरीवाल ने बुधवार को इस मुद्दे पर अहम बैठक की थी। दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय ने जानकारी दी थी कि गुरुवार को ऑड-ईवन के अगले चरण पर फैसला लिया जाएगा। केजरीवाल सरकार ने ऑड-ईवन फॉर्मूले को फिर से लागू करने के लिए जनता की राय मांगी थी।

केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि ऑड-ईवन फॉर्मूले का उद्देश्य दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रित करना है और यह योजना 15-30 अप्रैल के बीच फिर लागू की जाएगी। दोपहिया वाहनों व महिलाओं को इससे छूट मिलेगी।

केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी स्थित अपने आवास पर संवाददाताओं से कहा, "हम इसे 15-30 अप्रैल के लिए फिर लागू करेंगे।" केजरीवाल ने कहा कि एक जनवरी से 15 जनवरी तक ऑड-इवन फॉर्मूले से मिली प्रतिक्रिया के आधार पर यह फैसला लिया गया है। योजना के तहत सम पंजीकरण संख्या वाले वाहनों को सम तारीख और विषम पंजीकरण संख्या वाले वाहनों को विषम तारीख के दिन परिचालन की इजाजत थी।

उन्होंने कहा, "सम-विषम परिवहन योजना का अगला चरण 15 अप्रैल से शुरू होगा।" मुख्यमंत्री ने कहा, "यह चरणबद्ध तरीके से लागू होगा और स्थायी तौर पर तब तक नहीं लागू होगा, जब तक सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था इसके कारण बढ़ने वाली भीड़ को सहन करने योग्य नहीं हो जाती।"

केजरीवाल ने हालांकि यह भी कहा कि दो पहिया वाहनों को योजना से दूर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 30 लाख दोपहिया वाहन हैं और अगर इन्हें भी योजना के अंतर्गत लाया जाएगा, तो बसों व दिल्ली मेट्रो में भीड़भाड़ बहुत बढ़ जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत