1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शिवसेना ने 2019 में फिर NDA सरकार के आने की उम्मीद जताई, प्रधानमंत्री की तारीफ की

शिवसेना ने 2019 में फिर NDA सरकार के आने की उम्मीद जताई, प्रधानमंत्री की तारीफ की

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 13, 2019 09:41 pm IST,  Updated : Feb 13, 2019 09:41 pm IST

शिवसेना के एक सदस्य ने लोकसभा में बुधवार को कहा कि सरकार ने पांच साल में देशहित में अच्छा काम किया है और अपेक्षा है कि फिर से देश में राजग की सरकार आएगी।

File Photo- India TV Hindi
File Photo

नई दिल्ली: शिवसेना के एक सदस्य ने लोकसभा में बुधवार को कहा कि सरकार ने पांच साल में देशहित में अच्छा काम किया है और अपेक्षा है कि फिर से देश में राजग की सरकार आएगी। शिवसेना सदस्य आनंद राव अडसुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने विदेशों में देश की छवि को ऊंचा किया है। 

संसद के बजट सत्र के अनिश्चिकाल के लिए स्थगित होने से पहले दलीय नेताओं के पारंपरिक संबोधन की कड़ी में अडसुल ने कहा कि सरकार ने पांच साल में देशहित में अच्छा काम किया है। सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष को भी इस बात को कबूल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश की छवि को विदेशों में ऊंचा किया है, इस पर हमें गर्व है।

सत्तारूढ़ राजग में शामिल पार्टी के सदस्य ने कहा, ‘‘जो सहयोग हमें देना चाहिए, हमने अच्छे मन से देने का प्रयास किया।’’ उन्होंने कहा कि चुनाव आते जाते रहते हैं, जीत-हार होती रहती है लेकिन अपेक्षा है कि एक बार फिर बहुमत से राजग की सरकार बने। हालांकि, विपक्ष भी मजबूत होना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत