1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Agni-Prime मिसाइल का सफल परीक्षण, परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम

Agni-Prime मिसाइल का सफल परीक्षण, परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम

 Reported By: Manish Prasad @manishindiatv
 Published : Jun 28, 2021 12:01 pm IST,  Updated : Jun 28, 2021 02:44 pm IST

भारत सरकार के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने अग्नि (Agni) सीरीज की नई मिसाइल Agni-Prime का सफल परीक्षण किया है

भारत सरकार के रक्षा...- India TV Hindi
भारत सरकार के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने अग्नि (Agni) सीरीज की नई मिसाइल Agni-Prime का सफल परीक्षण किया है Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। भारत सरकार के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने अग्नि (Agni) सीरीज की नई मिसाइल Agni-Prime का सफल परीक्षण किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार परीक्षण सोमवार सुबह 10.55 बजे ओडिशा के तट के पास  डॉ अब्दुल कलाम टापू पर किया गया है। सूत्रों के अनुसार परीक्षण के दौरान मिसाइल सभी पैमानों पर सटीक पाई गई है। Agni सीरीज कि यह नई मिसाइल Agni Prime 1000-2000 किलोमीटर तक सटीक निशाना साध सकती है। भविष्य में इस मिसाइल को सेना में शामिल किया जा सकता है। यह मिसाइल परमाणू हथियार के साथ हमला करने में सक्षम है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत