1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बाथरूम जाने का बहाना बनाकर ED दफ्तर से कमलनाथ का भांजा रातुल पुरी फरार, मचा हड़कंप

बाथरूम जाने का बहाना बनाकर ED दफ्तर से कमलनाथ का भांजा रातुल पुरी फरार, मचा हड़कंप

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 27, 2019 02:48 pm IST,  Updated : Jul 27, 2019 02:48 pm IST

काफी देर तक जब रातुल पुरी पूछताछ वाले कमरे में नहीं पहुंचा तो ईडी के कर्मचारियों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन तब पता चला कि वह भाग चुका है। इसके बाद ईडी ऑफिस में हड़कंप मच गया।

बाथरूम जाने का बहाना बनाकर ED दफ्तर से कमलनाथ का भांजा रातुल पुरी फरार, मचा हड़कंप- India TV Hindi
बाथरूम जाने का बहाना बनाकर ED दफ्तर से कमलनाथ का भांजा रातुल पुरी फरार, मचा हड़कंप

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय अधिकारियों की लापरवाही की वजह से वीवीआईपी हेलिकॉप्टर केस का कथित आरोपी फरार हो गया है। ईडी ने कमलनाथ के भांजे रातुल पुरी को पूछताछ के लिए बुलाया था। आरोप है कि रातुल पुरी पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे थे, लिहाजा उन्हें गिरफ्तार करने को कहा गया था।

Related Stories

बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान रातुल पुरी ने बाथरूम जाने की इजाजत मांगी। उसे बिना गार्ड के बाथरूम जाने की इजाजत दे दी गई। इसी का फायदा उठाकर वह ईडी दफ्तर से भागने में सफल रहा। 

काफी देर तक जब रातुल पुरी पूछताछ वाले कमरे में नहीं पहुंचा तो ईडी के कर्मचारियों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन तब पता चला कि वह भाग चुका है। इसके बाद ईडी ऑफिस में हड़कंप मच गया।

दिल्‍ली पुलिस अब रतुल की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि रतुल को हिरासत में लेने के लिए कनॉट प्‍लेस के एक होटल में भी दबिश दी गई, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। हालांकि, पुलिस को रतुल की गाडी और ड्राइवर मिल गया है। पुलिस अब ड्राइवर से पूछताछ कर रतुल की जानकारी जुटा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत